फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: मेथी दाना से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा, जानिए इस घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने का सही तरीका

Sun, 29 Jun 2025 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Jun 2025 10:16 AM IST
सार

How to Use Fenugreek Methi Dana on Face: अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसी सस्ती चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। 

विज्ञापन
Skin Care Tips How to Use Fenugreek Methi Dana on Face for Glowing Skin
मेथी दाना चेहरे पर कैसे अप्लाई करें - फोटो : Freepik.com

How to Use Fenugreek Methi Dana on Face: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग न जानें क्या-क्या करते हैं। इसके लिए वो महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, साथ ही में महंगी-महंगी कॉस्मेटिक क्रीमों का इस्तेमाल भी करते हैं। पर, कई बार ये चीजें काम नहीं आती है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसको ट्राई करने के बाद आपकी त्वचा खिल उठेगी।



इस नुस्खे को ट्राई करने में जिस चीज का इस्तेमाल होना है, वो आपकी रसोई में ही मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं मेथी दाना की, जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन एक दम चमक जाएगी। आइए आपको चेहरे पर मेथीदाना इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं। 

Skin Care Tips How to Use Fenugreek Methi Dana on Face for Glowing Skin
फेसपैक बनाने का सामान - फोटो : इंटरनेट

फेसपैक बनाने का सामान
  • 1 टेबल स्पून मेथी दाना
  •  गुलाब जल
  • 1 चम्मच दही या शहद

 
Skin Care Tips How to Use Fenugreek Methi Dana on Face for Glowing Skin
पैक बनाने का तरीका - फोटो : Freepik.com
पैक बनाने का तरीका 

इस पैक को बनाने के लिए सबसे आपको रातभर के लिए मेथी दाना को पानी में भिगोकर रखना है। अगर आप इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखेंगे तो ये अच्छी तरह से फूल जाएंगे। इसके बाद सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इसमे दही मिक्स करें और अगर स्किन आपकी ऑयली है तो एलोवेरा जेल मिक्स करें। आखिर में इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips How to Use Fenugreek Methi Dana on Face for Glowing Skin
इस्तेमाल का तरीका - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका

अब बारी आती है इसके इस्तेमाल की तो इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को धोकर साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। अब इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को हल्का गीला करें और फिर मसाज करते हुए साफ कर लें। मसाज आपको हल्के हाथ से करनी है, वरना चेहरा छिल जाएगा।  

 
विज्ञापन
Skin Care Tips How to Use Fenugreek Methi Dana on Face for Glowing Skin
बरतें ये सावधानी - फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी

यदि ये पैक इस्तेमाल करने का सोच रही हैं तो सप्ताह में 2–3 बार से ज़्यादा इस्तेमाल न करें। पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ऐसा करने से आपकी त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं होगा। पैच टेस्ट करने के बाद अगर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत धो लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed