Homemade Scrub: शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है, जिसकी धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। अब जब नवंबर के महीने में शादियों का सीजन शुरू हुआ है, इसी समय मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है, जिसका असर लोगों की त्वचा पर दिखने लगा है।
सर्दी के मौसम में त्वचा की रफनेस बढ़ जाती है। ऐसे में त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वैसे तो पार्लरों में तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट दिए जाते हैं, जिनसे त्वचा दमक उठती है, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये ट्रीटमेंट काफी महंगे रहते हैं।
ऐसे में बहुत से लोग आज भी घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। अगर आप भी शादियों के सीजन में बिना पैसा खर्च किए खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं तो हम आपको घर पर कुछ खास तरह के स्क्रब बनाना सिखाएंगे। ताकि आपके पैसे भी बच जाएं और आपकी त्वचा भी खिली रहे।
2 of 7
skin care tips
- फोटो : Pixabay
केला और चीनी
हर घर में चीनी तो पाई ही जाती है। इसकी मदद के लिए आपको बस केले की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश करके उसमें दो बड़े चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस स्क्रब से अपने चेहरे को साफ करें। इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी।
3 of 7
skin care tips
- फोटो : iStock
शहद और ओट्स
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले ओट्स के पाउडर में एक चम्मच शहद और थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इस पेस्ट से दस मिनट तक अपने चेहरे को साफ करें और फिर चेहरा धो लें।
4 of 7
skin care tips
- फोटो : social media
कॉफी और ग्लिसरीन
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दो चम्मच कॉफी ले लें। अब इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। 10 मिनट तक इससे चेहरा साफ करने के बाद आपको सादे पानी से चेहरा धोना है।
5 of 7
skin care tips
- फोटो : iStock
पपीता और चीनी
सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद पपीता में चीनी और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इसे एक साथ मिलाकर आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। ये चेहरे का ग्लो बरकरार करने का काम करता है।