फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: चेहरे को चमकाने के काम आती है केसर, जानें इसके इस्तेमाल का सही और आसान तरीका

Wed, 24 Apr 2024 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Apr 2024 09:24 AM IST
सार

केसर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। 

विज्ञापन
skin care tips how to do skin care with saffron at home
स्किन केयर - फोटो : iStock

अक्सर आपने सुना होगा कि शरीर की आंतरिक मजबूती के लिए डॉक्टर्स दूध में केसर डालकर पीने की सलाह देते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी केसर काफी फाययदेमंद होता है। जिस तरह से केसर के इस्तेमाल से शरीर तंदरुस्त बनता है, ठीक उसी तरह से चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है।



दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जिस वजह से इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही केसर में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण की वजह से चेहरे पर होने वाली खुजली से राहत मिलती है।

वैसे तो आपको बाजार में आसानी से केयर से बने फेसपैक मिल जाएंगे, लेकिन बहुत से लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं करते। ऐसे में आप घर पर ही केसर की मदद से फेसपैक तैयार कर सकती हैं। हम आपको घर पर पैक तैयार करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

skin care tips how to do skin care with saffron at home
स्किन केयर - फोटो : Istock

केसर और दूध 

केसर और दूध का सेवन जिस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से इसको आप चेहरे पर लगाकर ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस थोड़ा सा दूध लेकर उसमें केसर के 3-4 धागे डालें। अब इसे मिलाकर रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में ये आपकी मदद कर सकता है। 

skin care tips how to do skin care with saffron at home
स्किन केयर - फोटो : istock


केसर और शहद

एक कटोरी में शहद लेकर उसमें तीन से चार केसर के धागे डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे लगाने से पहले चेहरे को गीला जरूर कर लें। चेहरे को गीला करने के बाद पैक को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद चेहरा साफ कर लें। आप इसका इस्तेमाल हर दूसरे दिन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care tips how to do skin care with saffron at home
स्किन केयर


केसर और बादाम 

इसका पैक तैयार करने के लिए आपको दूध की भी जरूरत पड़ेगी। इसको तैयार करने के लिए आपको पिसे हुए बादाम और केसर के कुछ धागों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए कटोरी में पानी लें और बादाम और केसर को एकसाथ भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे पीस लें। ये पेस्ट काफी गाढ़ा होता है, ऐसे मे आप इसे सही करने के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
skin care tips how to do skin care with saffron at home
स्किन केयर - फोटो : istock

डार्क सर्कल पर भी करें इस्तेमाल

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को खराब कर रहे हैं, तो आप केसर की मदद से ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed