फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way To Use Sheet Mask: शीट मास्क इस्तेमाल करने का सही तरीका जानते हैं? अगर नहीं तो यहां जानें

Sun, 11 Jun 2023 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 11 Jun 2023 11:03 AM IST
सार

शीट मास्क इस्तेमाल करने का सही तरीका सभी को पता होना चाहिए। आइए आपको इसका सही तरीका बताते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care Right Way To Use Sheet Mask full guide in Hindi
f mask - फोटो : istock

Right Way To Use Sheet Mask: तेज गर्मी और प्रदूषण का सीधा असर लोगों की स्किन पर पड़ रहा है। स्किन पर गर्मी की वजह से पिंपल्स और एक्ने की समस्या तो जैसे बेहद आम हो गई है। जिस वजह से लोग अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए कई तरीके के ट्रीटमेंट लेते हैं। जिस तरह से समय-समय पर फैशन बदल रहा है, उसी तरह से समय-समय पर स्किन केयर के तरीकों में भी बदलाव आया है। पहले स्किन ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाना पड़ता है। पार्लर जाकर ही महिलाएं और पुरुष मास्क लगवाते थे। पर, अब घर पर ही शीट मास्क लगाकर लोग अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।



आज के समय में लोग शीट मास्क लगाकर अपनी स्किन का ध्यान रखते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि अगर आपने शीट मास्क का इस्तेमाल सही तरह से नहीं किया तो ये आपकी स्किन को नुक्सान पहुंचा सकती है। इसी के चलते आज हम आपको शीट मास्क यूज करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Skin Care Right Way To Use Sheet Mask full guide in Hindi
mask - फोटो : instagram

ये है सही तरीका

शीट मास्क इस्तेमाल करते वक्त जेड रोलर को सबसे पहले अपने पास रखें, ताकि मास्क लगाने के बीच में आपको उठना ना पड़े। मास्क लगाने के बाद आपको जेड रोलर की जरूरत पड़ेती है। ताकि मास्क में मौजूद तत्व आपकी स्किन पर ऑब्जर्व हो जाएं। 

Skin Care Right Way To Use Sheet Mask full guide in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मास्क के इस्तेमाल से पहले इसे फ्रिज में रखें। फ्रिज में रखा हुआ मास्क ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे चेहरे को अंदर तक ठंडक मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Right Way To Use Sheet Mask full guide in Hindi
mask - फोटो : istock

मास्क लगाते वक्त इसे एक साथ पूरा ना खोलें। हमेशा धीरे-धीरे मास्क खोलकर अपने चेहरे पर लगाएं। ताकि इसमें गंदगी ना जमा हो। 

विज्ञापन
Skin Care Right Way To Use Sheet Mask full guide in Hindi
skin care - फोटो : istock

इस बात का ध्यान रखें कि मास्क में किसी तरह के रिंकल्स और एयर बबल्स नहीं होने चाहिए। कोशिश करें कि इसे जितना हो सके इसे फ्लैट ही रखें। इसके लिए जेड रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ताकि आपके चेहरे को इसका पूरा फायदा मिल सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed