फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: इन 5 गलतियों की वजह से 30 की उम्र में लगेंगे 50 के, जवां दिखना है तो रखें ध्यान

Tue, 15 Apr 2025 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 15 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

यदि आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। अनजाने में की गई गलतियां आपकी त्वचा को डैमेज कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Skin Care avoid these mistakes if you want glowing skin in growing age
इन 5 गलतियों की वजह से 30 की उम्र में लगेंगे 50 के - फोटो : Adobe stock

Skin Care: आज-कल लोगों की लाइफस्टाइल इतना व्यस्त हो गई है कि वो अपनी सेहत और त्वचा का ध्यान सही से नहीं रख पाते। इसी वजह से कम उम्र में ही उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। झुर्रियां, त्वचा का ढीलापन और डार्क सर्कल जैसी समस्याएं तो जैसे काफी आम हैं। यदि आप भी 30 की उम्र में 50 के दिखने लगे हैं तो आपको ध्यान देने की जरूरत है।



दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि स्किन केयर से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से ही बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगते हैं। यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप ये गलतियां भविष्य में कभी न दोहराएं।

Skin Care avoid these mistakes if you want glowing skin in growing age
सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना

चाहे आप किसी भी उम्र में हों, सनस्क्रीन का इस्तेमाल आपको हर हालत में करना चाहिए। यदि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इसक वजह से आपकी त्वचा समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगेगी। कई बार तो लोग गलत सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से त्वचा धूप की किरणों से बच नहीं पाती है। ऐसे में हमेशा 40 से ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हर तीन से चार घंटे में त्वचा पर सनस्क्रीन अप्लाई करें। 

Skin Care avoid these mistakes if you want glowing skin in growing age
मेकअप लगाकर सो जाना - फोटो : Adobe stock

मेकअप लगाकर सो जाना

कई बार ऐसा होता है कि कहीं बाहर से आने के बाद हम सीधे ही सो जाते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। घर से बाहर जाते समय महिलाएं हल्का मेकअप तो करती ही हैं। अगर आप रात को इस मेकअप के साथ सोएंगी तो इससे आपकी त्वचा रातभर में काफी डैमेज होगी। इसलिए बाहर से आने के बाद हमेशा चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें, उसके बाद ही सोने जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care avoid these mistakes if you want glowing skin in growing age
त्वचा को हाइड्रेट न रखना - फोटो : Adobe stock

त्वचा को हाइड्रेट न रखना

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी पीना जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करने की जरूरत है। अब जब गर्मी का मौसम चल रहा है तो जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा गर्मी के मौसम में भी हाइड्रेट रहे। ऐसा न पर त्वचा डल दिखने लगेगी। 

विज्ञापन
Skin Care avoid these mistakes if you want glowing skin in growing age
स्क्रब का गलत इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
स्क्रब का गलत इस्तेमाल

यदि आप स्क्रब का गलत इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी आपकी आपकी त्वचा कम उम्र में ही बूढ़ी दिखने लगेगी। इसके लिए अपनी त्वचा के हिसाब से हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें। स्क्रब के सही इस्तेमाल से ही त्वचा की डीप क्लींजिंग होती है। यदि आप इसे गलत तरह से इस्तेमाल करेंगे तो इससे ये आपको ही परेशान करेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed