फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tan Removal Soap: इस दाल की मदद से घर पर तैयार करें टैन रिमूवल साबुन, इस्तेमाल के बाद दमक उठेगी त्वचा

Wed, 19 Feb 2025 04:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

मसूर की दाल टैनिंग हटाने और त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में इसकी मदद से घर पर ही साबून तैयार करें, जो आपकी त्वचा को दमकाएगी। 

विज्ञापन
skin brightening soap made from masoor dal in hindi
इस दाल की मदद से घर पर तैयार करें टैन रिमूवल साबुन - फोटो : Freepik

Tan Removal Soap: जब भी बात आती है स्किन केयर प्रोडक्ट की तो लोगों के जहन में एक ही बात आती है कि स्किन केयर में तो हजारों रुपये खर्च करने ही पड़ेंगे। जबकि ऐसा नहीं है। आप कम पैसे खर्च करके भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते हैं।



यदि आप टैनिंग से परेशान हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको ऐसी साबुन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी और टैनिंग भी खत्म हो जाएगी। इस साबुन को घर पर बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजें भी नहीं चाहिए होंगी। बस इसके इस्तेमाल से पहले एके बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहे। 

skin brightening soap made from masoor dal in hindi
मसूर की दाल साबुन बनाने के लिए सामग्री - फोटो : instagram

 मसूर की दाल साबुन बनाने के लिए सामग्री 

  •  मसूर की दाल – 3 बड़े चम्मच
  • ग्लिसरीन साबुन – 1 साबुन
  • हल्दी पाउडर– 1/2 छोटा चम्मच 
  • एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • बादाम तेल / नारियल तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • रोज वॉटर – 2 छोटे चम्मच 
  •  एसेंशियल ऑयल – 3-4 बूंदें ( लैवेंडर या रोज ऑयल)  

 

skin brightening soap made from masoor dal in hindi
साबुन बनाने की विधि - फोटो : instagram

साबुन बनाने की विधि

मसूर की दाल की साबुन बनाने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल पाउडर तैयार करें। इसके लिए आपको मसूर की दाल को धोकर अच्छी तरह से सुखाना है। जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो इसका बारीक पाउडर बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
skin brightening soap made from masoor dal in hindi
साबुन बनाने की विधि - फोटो : फ्रीपिक

पाउडर बनाने के बाद जो ग्लिसरीन की साबुन ली है उसे छोटे टुकड़ों में काट लें। टुकड़ों में काटने के बाद इस साबुन को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें।   

विज्ञापन
skin brightening soap made from masoor dal in hindi
साबुन बनाने की विधि - फोटो : इंस्टाग्राम

जब साबुन पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें मसूर की दाल पाउडर, हल्दी, एलोवेरा जेल, नींबू का रस, तेल और गुलाब जल डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकी सभी चीजें आपस में मिल जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed