फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों के लिए करें त्वचा को तैयार, घर में ही तैयार करें बॉडी स्क्रब, चमक उठेंगे हाथ-पैर

Thu, 18 Feb 2021 09:20 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Feb 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
prepare body for summer apply homemade scrub on smooth hands and feet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Duke

सर्दियां खत्म होने को है। स्वेटर उतरने के साथ ही त्वचा का रूखापन भी दिखने लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि अभी से ही त्वचा को सही तरीके से स्क्रब और मॉइश्चर करना शुरू कर दें। जिससे कि गर्मी का मौसम आते-आते आपकी त्वचा स्लीवलेस और शार्ट्स पहनने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाए। इस काम के लिए मदद करेगा बॉडी स्क्रब। जिसको लगाने से त्वचा में पॉलिश जैसा निखार आ सकता है। लेकिन इसके लिए आपको कहीं पार्लर जाने की जरूरत नही है। बस घर में ही इस तरह से तैयार करें बॉडी स्क्रब और निखारें त्वचा का रंग।

prepare body for summer apply homemade scrub on smooth hands and feet
scrub

चेहरे का ख्याल तो लगभग हम सभी रखते हैं। सर्दियों के मौसम में भी स्क्रबिंग से लेकर मॉइश्चराइजिंग की मदद से उसे पूरा पोषण मिलता है। लेकिन हाथ-पैर और बाकी की बॉडी के प्रति थोड़ा लापरवाह हो जाते हैं। वैसे तो बॉडी के लिए बाजार में बहुत सारे स्क्रब मिलते हैं। जिसकी मदद से त्वचा को एक्सफोलिएट किया जा सकता है। लेकिन अगर आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना नहीं चाहतीं तो घर में ही इसे तैयार कर सकती हैं। 

prepare body for summer apply homemade scrub on smooth hands and feet
scrub

बॉडी को स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी की परत साफ हो जाती है। जिससे त्वचा पर निकले ब्लैकहेड्स हट जाते हैं। त्वचा को एक जैसा और मुलायम दिखाने के लिए स्क्रबिंग करना बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में त्वचा की स्किन ड्राई हो जाती है और गंदगी के रूप में जमी रह जाती है। स्क्रब करने से ये डेड स्किन साफ हो जाती है। इसके साथ ही त्वचा पर उगे महीन और कमजोर बाल भी इससे निकल जाते हैं और त्वचा स्मूद हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prepare body for summer apply homemade scrub on smooth hands and feet
lentils - फोटो : pixa

घर में ही स्क्रब बनाने के लिए जरूरत होगी मसूर की दाल, बेसन, चंदन पाउडर, हल्दी पाउडर, दही या फिर दूध। इन सारी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और त्वचा पर लगाकर मसाज करें। फिर पानी से धो दें। ये स्क्रब सप्ताह में एक या दो बार लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed