आलू का इस्तेमाल खाने के साथ ही स्किन को स्वस्थ बनाने के लिए भी किया जा सकता है। स्किन में निखार लाने के लिए आप आलू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आलू का इस्तेमाल कैसे करना है।
स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद है आलू, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
आलू के मास्क का इस्तेमाल करें
- आलू के मास्क का इस्तेमाल कर आपकी त्वचा साफ, सुंदर और जवां रहेगी। इस मास्क में आप दूध और ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं। आलू, दूध और ग्लिसरीन का मिश्रण स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अगली स्लाइड में जानिए मास्क बनाने की विधि...
सामग्री
- 1 कद्दूकस किया हुआ आलू
- दूध - 2 टेबलस्पून
- ग्लिसरीन- 3-4 बूंदें
विधि...
- सबसे पहले सारी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें।
- इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।
- जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे पानी से धो लें।
- अब चेहरे को अच्छे से पोछकर मॉयस्चराइजर लगा लें।
इस मिश्रण को लगाने के फायदे
- ग्लिसरीन त्वचा को मॉयस्चराइज करने के काम आता है।
- आलू के इस्तेमाल से रिंकल- फ्री त्वचा मिलती है।
- इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाता है।
अगर आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा में खुजली, जलन या चकत्ते हो जाते हैं तो इस मिश्रण का इस्तेमाल न करें। आप इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से पहले एक पैच टेस्ट करके देख लें।
टीवी जगत की मशहूर अदाकारा आशा नेगी देती हैं बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर, तस्वीरें देख हो जाएंगे दीवाने