Beauty Tips: हर कामकाजी महिला के बैग में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, कभी भी पड़ सकती है जरूरत
हर वर्किंग महिला के बैग में ये ब्यूटी प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए, ताकि उन्हें अगर कहीं अचानक जाना पड़े तब भी वो अपना जलवा दिखा सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल
काजल लगाने के आपकी आंखों की खूबसूरत कई गुना बढ़ सकती है। ऐसे में अपने बैग में काजल जरूर रखें। अगर आपके पास काजल होगा तो आपकी आंखें थकी-थकी नहीं लगेगीं। काजल को आप आईलाइनर की तरह भी लगा सकती हैं।
बीबी क्रीम
अपनी स्किन टोन के हिसाब से अगर आप बीबी क्रीम खरीद कर अपने बैग में रखेंगी तो ये आपको एकदम फ्रेश लुक देगी। बीबी क्रीम लगाने से चेहरा चमकने लगता है। ऐसे में इसे अपने बैग में जरूर रखें।
कॉम्पैक्ट
कॉम्पैक्ट को फेस पाउडर कहा जाता है। अगर आपको कहीं अचानक बाहर जाना है तो फेस पाउडर लगाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। बीबी क्रीम को सेट करने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करना सही माना जाता है।
लिपस्टिक
हर कामकाजी महिला को अपने बैग में लिपस्टिक के दो से तीन रंग तो जरूर ही रखने चाहिए। अगर आप ऑफिस में लाइट रंग की लिपस्टिक लगाती हैं तो एक डार्क रंग की लिपस्टिक को बैग में जरूर रखें।