फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पहने ये खास चूड़ियां

Wed, 04 Nov 2020 12:38 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 04 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth 2020 beauty tips in hindi best bangles design for festive season
karwa chauth 2020: करवा चौथ के पावन दिन सुहागिन महिलाएं सज- सवर कर तैयार होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

करवा चौथ के पावन दिन सुहागिन महिलाएं सज- सवर कर तैयार होती हैं। इस साल 4 नवंबर, बुधवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दुल्हन की तैयार होती हैं। दुल्हन की तरह तैयार होने के लिए हर चीज का खास ध्यान रखना होता है। हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए खास चूड़ियां पहनना भी बहुत जरूरी होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे इस करवा चौथ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप कौनसी चूड़ियां पहन सकती हैं। ये चूड़ियां आप पर काफी अच्छी लगेंगी।

karwa chauth 2020 beauty tips in hindi best bangles design for festive season
karwa chauth 2020: आप करवा चौथ के दिन ग्लॅासी मल्टीकलर चूड़ियां पहन सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ग्लॅासी मल्टीकलर चूड़ियां

  • आप करवा चौथ के दिन ग्लॅासी मल्टीकलर चूड़ियां पहन सकती हैं। इन चूड़ियों को आप किसी भी रंग की साड़ी, लहंगे और अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। ये चूड़ियां टूटती भी नहीं हैं। आपको ग्लासी चूड़ियां लगभग सभी रंगों में आसानी से मिल जाएंगी।
karwa chauth 2020 beauty tips in hindi best bangles design for festive season
karwa chauth 2020: जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां आपके हाथों पर काफी अच्छी लगेंगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जुल्का ग्लॅासी डिजाइन

  • जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां आपके हाथों पर काफी अच्छी लगेंगी। जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां आप सिल्क साड़ी या राजस्थानी लहंगे के साथ पहन सकती हैं। जुल्का ग्लॅासी डिजाइन की चूड़ियां रंग- बिरंगे कपड़ों पर काफी अच्छी लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2020 beauty tips in hindi best bangles design for festive season
karwa chauth 2020: ये चूड़ियां आपके हाथों में काफी खूबसूरत लगेंगी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क

  • भारत के विभिन्न राज्यों में अलग- अलग तरीकों से जिन चूड़ियों को तैयार किया जाता है उन्हें ट्रेडिशनल थ्रेड वर्क के नाम से जाना जाता है। हर राज्य में इन चूड़ियों को अलग तरह से तैयार किया जाता है। ये चूड़ियां आपके हाथों में काफी खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
karwa chauth 2020 beauty tips in hindi best bangles design for festive season
karwa chauth 2020: आप इस करवा चौथ मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां

  • आप इस करवा चौथ मल्टीकलर ग्लास से बनी चूड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। ये चूड़ियां आपके हाथों में काफी अच्छी लगेंगी। इन चूड़ियों को आप रोज ऑफिस जाते समय भी पहन सकती हैं। 


आगे पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed