फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हमेशा के लिए गायब हो जाएगा डैंड्रफ, आंवले का ये नुस्खा इस तरह करें इस्तेमाल

Tue, 12 Dec 2017 08:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Tue, 12 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
it is not a secret now get rid Of Dandruff Permanently with this easy solution
डैंड्रफ से महिलाएं ही नहीं पुरुष भी खासा परेशान रहते हैं। सर्दी के मौसम में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। जिसकी वजह से बालों में रूखापन और फंगल इंफेक्शन होता है। अगर डैंड्रफ ने आपको भी परेशान कर रखा हैं तो आंवले का ये नुस्‍खा आपकी इस परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर सकता है। 


पढ़ें-कमजोर झड़ते बालों की सेहत दुरुस्त करता है ये फल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
it is not a secret now get rid Of Dandruff Permanently with this easy solution
रूसी होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे रूखी त्‍वचा, बालों की पर्याप्त सफाई नही रखना, शैंपू का ज़्यादातर उपयोग, सोरायसिस, एक्जिमा आदि। रूसी दूर करने के लिए बनाया गया ये आंवला का जादुई नुस्खा एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर है। आइये जानते हैं इसको बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।
it is not a secret now get rid Of Dandruff Permanently with this easy solution
सामग्री-
1 टी स्‍पून आंवला पाउडर 
5-6 नीम पत्‍तियां
1 टी स्‍पून शिकाकाई पाउडर 
1 टी स्‍पून मेथी पाउडर 
1 टी स्‍पून रीठा पाउडर 
1 कप पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
it is not a secret now get rid Of Dandruff Permanently with this easy solution
बनाने का तरीका-
एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डाल कर गरम करें। फिर उसमें सभी चीजें एक एक कर के डालें। अब पैन को ढक दें और 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें। फिर ढक्कन हटाएं और पैन को गैस से उतार दें। अब इस घोल को चम्‍मच से हिलाते हुए ठंडा कर लें। एक कटोरे में इस घोल को छान लें।
विज्ञापन
it is not a secret now get rid Of Dandruff Permanently with this easy solution
प्रयोग करने का तरीका
इस मिश्रण को सिर पर लगा लें। इसके बाद हल्‍के हाथों से कुछ मिनटों तक सिर पर मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना सिर धो लें। अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए इस घोल को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed