फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Make Shampoo: घर पर आसान विधि से तैयार करें केमिकल रहित शैंपू, कमर से लंबे हो जाएंगे बाल

Thu, 28 Nov 2024 12:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 28 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

घर पर केमिकल-फ्री शैंपू तैयार करना आसान और सुरक्षित है। इसमें प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जो आपके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाती हैं। 

विज्ञापन
How To Make Shampoo without chemical at home in hindi
घर पर आसान विधि से तैयार करें केमिकल रहित शैंपू - फोटो : Adobe stock

How To Make Shampoo: बाजार में आज-कल हर हेयर टाइप के हिसाब से शैंपू मिल जाते हैं, जिनके इस्तेमाल से हेयर फॉल, डैंड्रफ, बालों का ड्राई होना और इसके जैसी कई गंभीर समस्याएं दूर होती हैं। बहुत से लोगों को बाजार में मिलने वाले शैंपू सूट नहीं करते, जिस वजह से बाल काफी झड़ते हैं और बालों की चमक खो जाती है। ऐसे में हम आपको घर पर ही शैंपू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।



घर पर बना शैंपू केमिकल रहित होता है। इसलिए इससे किसी तरह की एलर्जी का डर नहीं रहता है। तो चलिए आपको भी घर पर आसान विधि से शैंपू बनाना बताते हैं, ताकि आप भी अपने बालों का ध्यान रख सकें। यदि आप मौसम के बदलाव के बीच भी घर पर बने शैंपू का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल चमक उठेंगे और इनका झड़ना बंद हो जाएगा। 

How To Make Shampoo without chemical at home in hindi
शैंपू बनाने का सामान - फोटो : Instagram

शैंपू बनाने का सामान

  • रीठा - 10-12  
  • शिकाकाई - 5-6  
  • आंवला  - 4-5  
  • एलोवेरा जेल - 2 चम्मच
How To Make Shampoo without chemical at home in hindi
शैंपू बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

विधि

घर पर शैंपू बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले रीठा, शिकाकाई और आंवला को 1 लीटर पानी में रातभर भिगो दें। सुबह आप देखेंगे कि ये सभी सामग्री नरम हो जाएगी और बालों के लिए फायदेमंद तत्व पानी में घुल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Shampoo without chemical at home in hindi
शैंपू बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

सभी सामानों के नरम होने के बाद इस पानी को मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक उबालें। इसे पकाने के दौरान सामग्री को हल्के से दबाते रहें, ताकि उनके तत्व अच्छी तरह से निकल सकें।

विज्ञापन
How To Make Shampoo without chemical at home in hindi
शैंपू बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

यदि आपके बाल काफी ड्राई हैं तो इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिलाएं। अब मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे मलमल के कपड़े या छन्नी से छान लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed