फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Scrub: रसोई में रखी इस 2 रूपये की चीज से चमकाएं चेहरा, पार्लर जाने से मिलेगा छुटकारा

Wed, 19 Mar 2025 11:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

यदि आप कम पैसे में चेहरा चमकाना चाहते हैं तो हमारा बताया नुस्खा अपनाएं। यहां हम आपको एक ऐसी चीज से स्क्रब बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद सस्ती आती है।

विज्ञापन
how to make Scrub at home with tea leaves in hindi
रसोई में रखी इस 2 रूपये की चीज से चमकाएं चेहरा - फोटो : Adobe Stock

Homemade Scrub: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से अक्सर लोगों की सेहत बिगड़ने लगती है। इसके साथ-साथ लोगों की त्वचा पर भी इसका असर पड़ने लगा है। यही वजह है कि आज के समय में लोग स्किन केयर पर काफी ध्यान देते हैं।



स्किन केयर प्रोडक्ट काफी महंगे आते हैं, इसी के चलते हम आपको घर पर ही ऐसे स्क्रब को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ये सस्ती चीज आपको आपकी रसोई में भी मिल जाएगी। हम बात कर रहे हैं चायपत्ती की, जो काफी अच्छी तरह से स्क्रब का काम करती है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से अपना चेहरा चमका सकते हैं। 

how to make Scrub at home with tea leaves in hindi
काली चाय और चीनी स्क्रब - फोटो : Adobe stock

काली चाय और चीनी स्क्रब

इस स्क्रब को बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच काली चाय की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच दरदरी पिसी चीनी और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल या शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले काली चाय की पत्तियों को अच्छे से सुखाकर हल्का दरदरा पीस लें। अब बारी आती है इसमें पिसी हुई चीनी, नारियल तेल या फिक शहद मिक्स करें। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। ये स्क्रब टैनिंग हटाने का काम करता है। 

how to make Scrub at home with tea leaves in hindi
काली चाय और कॉफी स्क्रब - फोटो : Adobe stock

काली चाय और कॉफी स्क्रब

इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 बड़ा चम्मच काली चाय की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल और 1 छोटा चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब चेहरे पर समान रूप से लगाकर चेहरे पर दो से तीन मिनट के लिए मसाज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Scrub at home with tea leaves in hindi
काली चाय और दही स्क्रब - फोटो : freepik

काली चाय और दही स्क्रब

दही और काली चाय का ये स्क्रब चेहरे को चमकाने का काम करता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच काली चाय की पत्तियां, 1 बड़ा चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं और 2-3 मिनट मसाज करें। मसाज करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। 

विज्ञापन
how to make Scrub at home with tea leaves in hindi
काली चाय और बेसन स्क्रब - फोटो : Adobe stock

 काली चाय और बेसन स्क्रब 

इसे तैयार करने के लिए 1 बड़ा चम्मच काली चाय की पत्ती, 1 बड़ा चम्मच बेसन और 1 छोटा चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए  सबसे पहले सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। 5-7 मिनट तक स्क्रब करने के बाद चेहरे को साफ कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed