फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: टैनिंग से लेकर दाग-धब्बे तक....सिर्फ एक आलू से खत्म होंगी सभी समस्याएं, खूब वायरल हो रहा ये नुस्खा

Mon, 15 Sep 2025 11:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

DIY Face Mask For Glowing Skin: अगर आपको भी घर बैठे दमकता चेहरा चाहिए तो पैसे खर्च किए बिना एक फेस मास्क तैयार करें। आइए आपको इस मास्क के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
how to make potato and multani mitti face pack skin glow ke liye kya khaye disprj
सिर्फ एक आलू से खत्म होंगी सभी समस्याएं, खूब वायरल हो रहा ये नुस्खा - फोटो : Adobe stock

DIY Face Mask For Glowing Skin: बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सैलून ट्रीटमेंट्स लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसके लिए ढेर सारे पैसे और समय की जरूरत होती है लेकिन क्या आपको पता है कि अब हर समय दमकती और साफ त्वचा पाने के लिए आपको महंगे फेस मास्क या क्रीम्स खरीदने की कोई जरूरत नहीं है?



अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करे और वो भी बिना एक पैसा खर्च किए, तो ये घरेलू फेस मास्क आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। खास बात ये है कि इसे तैयार करना बेहद आसान है और इसका असर भी जल्दी दिखता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे इस खास फेस मास्क के बारे में, जिसे अपनाकर आप पा सकते हैं दमकती और स्वस्थ त्वचा वो भी घर बैठे।

how to make potato and multani mitti face pack skin glow ke liye kya khaye disprj
आलू का फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
 आलू का फेस पैक बनाने का सामान
  • 1 छोटा कच्चा आलू
  •  1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  •  1 चम्मच गुलाब जल

 
how to make potato and multani mitti face pack skin glow ke liye kya khaye disprj
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

आलू का चेहरे पर इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से धोकर छील लें। इसे छीलने के बाद कद्दूकस कर लें। अब आलू को कद्दूकस करने के बाद इसे किसी सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make potato and multani mitti face pack skin glow ke liye kya khaye disprj
विधि - फोटो : iStock
अब बारी आती है इसमें बाकी चीजों को डालने की तो आलू का रस निकालने के बाद उसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें। अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल इसमें डालें। तीनों चीजों को सही से मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार हो जाएगा। 

 
विज्ञापन
how to make potato and multani mitti face pack skin glow ke liye kya khaye disprj
ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई

अब बारी आती है ये जानने की कि सही तरह से इस पेस्ट को चेहरे पर कैसे अप्लाई किया जा सकता है। तो उसके लिए सबसे पहले तो चेहरे को धोकर साफ करें और फिर ब्रश की मदद से इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर अप्लाई करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed