फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Perfect Face Wash: फेस वॉश में जरूर होने चाहिए ये 6 तत्व, तभी दमकेगी आपकी त्वचा

Tue, 18 Feb 2025 12:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 18 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

जब भी आप कोई फेस वॉश खरीदें, तो उसमें कुछ खास इंग्रीडिएंट्स का होना जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा को सही देखभाल मिल सके। यहां हम आपको इन्हीं तत्वों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to find Perfect Face Wash in hindi essential ingredients for face wash
फेस वॉश में जरूर होने चाहिए ये 6 तत्व - फोटो : Adobe stock
Perfect Face Wash: एक समय था जब चेहरा साफ करने के लिए भी लोग साबुन ही इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब चेहरा धोने के लिए लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि चेहरे के लिए फेस वॉश ही ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि ये बाहर की गंदगी से बचा रहता है। इसे सीधा हाथ में लेकर आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।


बाजार में अब हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश मिलता है, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि फेस वॉश खरीदते समय स्किन टाइप के साथ-साथ कुछ तत्वों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। यहां हम कुछ ऐसे ही तत्वों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फेस वॉश में होना जरूरी होता है, तभी आपका चेहरा ये चमका पाएगा। 
how to find Perfect Face Wash in hindi essential ingredients for face wash
सैलिसिलिक एसिड - फोटो : Adobe stock

सैलिसिलिक एसिड 
 

  • यदि आपकी त्वचा ऑयली और एक्ने-प्रोन है तो आपको अपनी त्वचा के लिए ऐसे ही फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें सैलिसिलिक एसिड मौजूद हो।
  • सैलिसिलिक एसिड वाले फेस वॉश त्वचा के अंदर गहराई तक जाकर पोर्स को साफ करते हैं, जिससे चेहरे पर होने वाले मुंहासों में कमी आती है। 


 

how to find Perfect Face Wash in hindi essential ingredients for face wash
हयालुरोनिक एसिड - फोटो : Adobe stock

हयालुरोनिक एसिड 
 

  • यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें हयालुरोनिक एसिड पाया जाता हो।
  • ये त्वचा की नमी को बरकरार रखते हुए उसे हमेशा हाइड्रेट रखता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
how to find Perfect Face Wash in hindi essential ingredients for face wash
ग्लाइकोलिक एसिड - फोटो : Adobe stock

ग्लाइकोलिक एसिड

  • यदि आपको लगता है कि आपकी त्वचा पर डेड स्किन काफी ज्यादा हो गई है तो ऐसे फेश वॉश का इस्तेमाल करें जिसमें ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता हो।
  • ये स्किन की ऊपरी सतह से डेड सेल्स हटाकर उसे फ्रेश और चमकदार बनाता है।   


 

विज्ञापन
how to find Perfect Face Wash in hindi essential ingredients for face wash
चारकोल - फोटो : Adobe stock

चारकोल
 

  • यदि आप डीप क्लीनिंग चाहते हैं तो ऐसे फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जिसमें चारकोल पाया जाता हो।
  • ऐसे फेस वॉश के इस्तेमाल से चेहरे का टॉक्सिन और एक्स्ट्रा ऑयल निकालता है, जिससे स्किन डीप क्लीन होती है।
  • ये फेश वॉश त्वचा पर होने वाले ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स को भी कंट्रोल में मदद करता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed