Skin Care: धूप से जल गई है त्वचा तो तुरंत करें इन चीजों का इस्तेमाल, मिलेगी जलन से राहत
अगर आपकी त्वचा भी धूप की तेज किरणों से जल गई है तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
लगाएं बर्फ
अगर धूप से चेहरा लाल हो गया है और त्वचा झुलस गई है तो अपनी त्वचा पर आईस क्यूब का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से एक तो आपको जलन से राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ धूप से त्वचा पर पड़े लाल चकत्तों में भी कमी आएगी।
एलोवेरा
हर घर में एलोवेरा तो मिल ही जाता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में अगर त्वचा धूप से जल गई है तो आप फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से गर्मी का असर तो कम होगा ही, साथ में इससे त्वचा की जलन से भी छुटकारा मिलेगा।
दही
गर्मियों के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद बताया जाता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में आप सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टैनिंग हटाने में भी आपकी मदद करेगा।
नारियल का तेल
अगर आप झुलसी हुई त्वचा पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे आपको जरूर आराम मिलेगा। नारियल के तेल के इस्तेमाल से न सिर्फ जलन से राहत मिलेगी बल्कि साथ में इसकी मदद से आप टैनिंग भी कम कर सकते हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।