{"_id":"5d2188878ebc3e6cd9046048","slug":"home-remedy-for-perfect-skin-used-around-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्वचा को नई रंगत देने के लिए इन पांच देशों के घरेलू नुस्खे करेंगे मदद","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
त्वचा को नई रंगत देने के लिए इन पांच देशों के घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
Sun, 07 Jul 2019 11:37 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया की लड़कियां अपने आपको खूबसूरत रखने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं। इसके लिए वो प्राकृतिक चीजों का भी सहारा लेती हैं। हर देश में खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत से ऐसे प्राकृतिक उत्पाद हैं जिनका इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं। तो आइए जानते है वो कौन से सौंदर्य उत्पाद हैं जो आपके चेहरे को निखारने में आपकी मदद करेंगे।
Trending Videos
ग्रीस का जैतून तेल
ग्रीस में उगने वाले जैतून का इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होते हैं जिससे इसका इस्तेमाल शरीर पर करने से झुर्रियों और धूप से बचाव होता है।

चीन में चावल का पानी
जितने देश उतनी परंपरा, अगर हम लोग गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे को धोने के लिए करते हैं तो चीन की महिलाएं चेहरे को साफ करने के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। चावल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। तो अब आप जान ही गए होंगे की चीन की महिलाओं के चेहरे इतने चमकते क्यों रहतें हैं। अगर आपको भी इसका प्रयोग करना है तो बस चावल को भिगोकर इसके पानी से चेहरे को धो लें।

जापान में लेते हैं अनोखा बाथ
जापान में चावल से बनी शराब से वहां के लोग नहाते हैं। इस शराब में नहाने से शरीर पर होने वाले दाग धब्बे खतम हो जाते हैं।

सिंगापुर का एेवाकाडो
सिंगापुर की लड़कियां चेहरे को साफ और नमीयुक्त बनाने के लिए एवाकॉडो का इस्तेमाल करती हैं। इसके तेल में विटामिन ई, पोटैशियम, लेसिथिन जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे त्वचा को पोषण मिलता है।