Hair Care Tips : मेयोनीज से अच्छा कोई कंडीशनर नहीं, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका
अगर आप केमिकल से भरे महंगे कंडीशनर से बचना चाहते हैं और नेचुरल, आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो मेयोनीज एक शानदार विकल्प है। नियमित इस्तेमाल से आपके बाल और भी ज्यादा मजबूत, चमकदार और खूबसूरत बन सकते हैं।
मेयोनीज बालों के लिए क्यों फायदेमंद ?
मेयोनीज में अंडे का उपयोग होता है जो प्रोटीन से भरपूर हैं। अंडा बालों की जड़ों को मजबूत करता है। मेयोनीज में मौजूद तेल बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। नमी के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। इसमें सिरका भी शामिल होता है जो स्कैल्प के पीएच को बैलेंस करता है और डैंड्रफ से बचाता है। मेयोनीज में बालों में नेचुरल शाइन और स्मूदनेस आती है।
मेयोनीज को बालों में लगाने का सही तरीका
बालों में कंडीशनिंग के लिए बिना फ्लेवर वाला, प्लेन मेयोनीज ही इस्तेमाल करें। घर में बना हुआ मेयोनीज सबसे बेहतर रहेगा। इसके उपयोग के लिए मेयोनीज को हल्का गुनगुना करें। इससे पोषक तत्व स्कैल्प में बेहतर तरीके से समा जाते हैं।
पहले बालों को थोड़ा गीला करें। फिर जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक मेयोनीज अच्छी तरह से लगाएं। उंगलियों से मसाज करें ताकि स्कैल्प में भी अच्छे से समा जाए। बालों में मेयोनीज लगाने के बाद सिर को प्लास्टिक शावर कैप या तौलिये से ढक कर कम से कम 20-30 मिनट तक छोड़ दें। बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
कितनी बार बालों में लगाएं मेयोनीज
बालों पर असर देखने के लिए सामान्य बालों पर महीने में एक बार मेयोनीज से कंडीशनिंग कर सकते हैं। वहीं अगर बाल ड्राई या डैमेज हों तो 15-15 दिन में इसे लगाएं।
मेयोनीज के इस्तेमाल के टिप्स
अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो मेयोनीज में 1 चम्मच शहद मिलाकर लगाएं। अगर बाल झड़ रहे हैं तो मेयोनीज में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा ज्यादा ऑयली बालों पर मेयोनीज का इस्तेमाल बहुत कम करें। मेयोनीज का उपयोग करने से पहले एलर्जी या संवेदनशीलता की जांच के लिए पैच टेस्ट जरूर करें।