कॉफी का ये आसान नुस्खा जल्द देगा स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा...इस्तेमाल करने का तरीका भी है बेहद आसान... कॉफी में कैफीन की अच्छी मात्रा होती है, जो स्ट्रेच मार्क्स ठीक करने में अहम भूमिका निभाती है।कैफीन त्वचा में कसावट लाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन भी अच्चा करके स्ट्रेच मार्क्स कम करता है।आइए जानते हैं बेहतर रिजल्ट के लिए कैसे करें इस्तेमाल...
कोको बटर (मक्खन) स्कीन को मॉइस्चराइज करने के साथ ही स्कीन को हाइड्रेट करता है, जबकि कॉफी त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसमें कसावट लाने का काम करती है। ये दोनों चीजें मिलकर स्ट्रेच मार्क्स को प्रभावी रूप से दूर करने का काम करती हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका-
1 चम्मच कॉफी के साथ 1 चम्मच पिघला हुआ कोको बटर मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इस पेस्ट को धीरे-धीरे स्क्रब करें। थोड़ी देर बाद इस स्क्रब को हल्के गर्म पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट जल्द पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में 3 से 4 बार यूज करें।
बादाम पाउडर और नारियल तेल के साथ कॉफी
बादाम पाउडर के साथ नारियल तेल और कॉफी लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिसकी वजह से स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं।आइए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल।
इस्तेमाल करने का तरीका
मिक्सी में 1 चम्मच कॉफी के बीजों को अच्छी तरह पीस लें। इसके बाद अब इस पाउडर में आधा चम्मच बादाम पाउडर और 2-3 चम्मच नारियल तेल अच्छी तरह मिलाएं।अब इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें।इसके बाद इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें।अच्छे रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।