{"_id":"62863fa7de061d1f3f594ab6","slug":"eyebrow-growth-at-home-with-almond-oil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eyebrow Tips: पतली आईब्रो से हैं परेशान तो इस तेल का करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Eyebrow Tips: पतली आईब्रो से हैं परेशान तो इस तेल का करें इस्तेमाल
चेहरे और आंखों को खूबसूरत बनाने में आईब्रो का अहम रोल होता है। इसलिए आईब्रो की भी देखभाल करनी चाहिए। परफेक्ट शेप और साइज की आईब्रो चेहरे की सुंदरता बढ़ा देती हैं। लेकिन बहुत सारी महिलाएं अपनी पतली आईब्रो की वजह से परेशान रहती हैं। तो कुछ महिलाओं की आईब्रो झड़ना शुरू कर देती है। अगर आईब्रो के साथ खुजली होने या पतले होने की समस्याएं आ रही हैं तो इस तेल का इस्तेमाल करें।
2 of 5
almond oil
- फोटो : iStock
अगर आपकी आईब्रो की ग्रोथ बहुत कम है और वो बहुत पतली है तो ऐसे में सही देखभाल की जरूरत है। बादाम के तेल को कई तरीके से आप आईब्रो में लगा सकती हैं। ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही आईब्रो के पतले होने की वजह प्रोटीन की कमी होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप सही डाइट को फॉलो करें।
3 of 5
almond
- फोटो : Pixabay
बादाम के तेल को आप चाहे तो बिना किसी मशक्कत के सीधे ही आईब्रो पर लगा सकती हैं। ये आईब्रो की ग्रोथ में असर करेगा। बस रात को सोने से पहले बादाम के तेल में रूई डुबोकर आईब्रो पर लगा दें। फिर जाएं। सुबह इस तेल को साफ करें। रातभर में आईब्रो के पास की स्किन तेल को सोखेगी और पोषण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कड़ी पत्ता के फायदे
- फोटो : Pixabay
करी पत्ते के साथ मिलाकर लगाएं
अगर आईब्रो झड़ रही हैं तो करी पत्ते को गर्म पानी में मिलाकर पीस लें। फिर इसमे बादाम का तेल मिला लें। अब इस पेस्ट को आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। करीब बीस मिनट बाद करी पत्ता के इस पेस्ट को साफ कर लें। ये पेस्ट आईब्रो के झड़ने की समस्या पर असर करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
eyebrow
- फोटो : istock
एलोवेरा जेल
अगर आप एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाते हैं और ये आपकी स्किन पर लाभ पहुंचाता है। तो इससे आईब्रो को भी घना किया जा सकता है। एलोवेरा जेल को बादाम के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आईब्रो पर लगाकर छोड़ दें। बीस मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में तीन से चार बाद इन उपायों को करने से लाभ मिलेगा। वहीं किसी भी उपाय को आजमाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आंख के अंदर तेल या फिर अन्य पदार्थ ना जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।