फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूप से त्वचा झुलस गई है तो अपनाएं इनमे से कोई एक उपाय, होगा असर

Wed, 17 Mar 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 17 Mar 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
effective home remedies for get rid of sunburn
sun tan
गर्मियों के मौसम में कई बार त्वचा जब सीधे धूप के संपर्क में आती है तो सनबर्न हो जाता है। वहीं कई बार सनस्क्रीन लोशन भी त्वचा का पूरी तरह से बचाव नहीं कर पाता है और त्वचा झुलस जाती है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर झुलसी त्वचा को ठीक किया जा सकता है। वैसे बहुत सारी त्वचा इतनी संवेदनशील होती है कि जरा से धूप के संपर्क में आते ही काली हो जाती है। ऐसे में घर में किए कुछ उपाय असर दिखाते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो उपाय। 
effective home remedies for get rid of sunburn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टमाटर के गूदे को निकालकर इसके बीजे को छन्नी से छानकर अलग कर लें। अब इन पेस्ट में एक चम्मच दही मिला दें। स्मूद तरीके से बने इस पेस्ट को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर धूप की वजह से त्वचा झुलसी हो। लगातार सप्ताह भर तक इसे लगाने से जल्द ही असर दिखने लगेगा। इस पैक को लगाने के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद ताजे पानी से साफ कर लें। दिन में दो बार ऐसा जरूर करें। 

effective home remedies for get rid of sunburn
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं आप चाहें तो नींबू और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होता है। इसे लगाने के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाने के लिए दो नींबू निचोड़ कर इसके रस में दो चम्मच शहद मिला लें। अब इसे सनबर्न वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। फिर 20 से 25 मिनट बाद धो दें। ये उपाय भी दिन में दो बार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
effective home remedies for get rid of sunburn
पपीता - फोटो : pixabay

पपीते की मदद से भी सनबर्न को कम किया जा सकता है। इसके लिए पका हुआ पपीता लेकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमे दो चम्मच ओट्स और एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को त्वचा पर 30 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर ताजे पानी से साफ कर लें। 

विज्ञापन
effective home remedies for get rid of sunburn
face

त्वचा में हुए सनबर्न के लिए इनमे से किसी एक उपाय को कुछ दिन तक करेंगी तो जरूर असर दिखेगा और धूप से झुलसी त्वचा से छुटकारा मिल जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed