फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIY Soap: टैनिंग हटाने के काम आएगी ये साबुन, इन चीजों की मदद से घर पर करें तैयार

Wed, 19 Mar 2025 05:36 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 19 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

यदि आप बिना पैसे खर्च किए हाथ-पैर की टैनिंग हटाना चाहते हैं तो कुछ चीजों की मदद से घर पर ही साबुन तैयार करें।

विज्ञापन
DIY Soap for remove tanning at home ghar par tanning kaise hatayein
टैनिंग हटाने के काम आएगी ये साबुन, इन चीजों की मदद से घर पर करें तैयार - फोटो : Adobe stock
DIY Soap: तेज धूप से खुद को चाहे कितना भी बचा लो, लेकिन इसका असर त्वचा पर आ ही जाता है। चिलचिलाती धूप लोगों की त्वचा को काफी ज्यादा डैमेज कर देती है, जिसकी वजह से टैनिंग और सनबर्न की समस्या सामने आने लगती है। कई बार तो टैनिंग इतनी ज्यादा हो जाती है, कि त्वचा का रंग ही बदल जाता है। इस टैनिंग को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं, जिसका ज्यादा असर नहीं दिखता है।


ऐसे में हम आज आपको एक ऐसी टैनिंग हटाने वाली साबुन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इस साबुन को बनाना काफी आसान है, और इसका असर आपको कुछ ही दिन में दिखने लगेगा। साबुन तैयार करने के बाद पैच टेस्ट करें, यदि ये आपको सूट कर रहा है, तो रोजाना इसका इस्तेमाल करें। 
DIY Soap for remove tanning at home ghar par tanning kaise hatayein
साबुन बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com

साबुन बनाने के लिए जरूरी सामान

  • ग्लिसरीन साबुन बेस– 1 कप
  • नींबू का रस – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच 
  • एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
  • कच्चा दूध – 3 चम्मच
  • चंदन पाउडर – 1 चम्मच
  • गुलाब जल – 1 चम्मच 
  • बादाम या नारियल का तेल – 1 चम्मच 
  • ऑरेंज पील पाउडर – 1 चम्मच 

 

DIY Soap for remove tanning at home ghar par tanning kaise hatayein
साबुन बनाने की विधि - फोटो : Freepik

विधि

इस साबुन को बनाने के लिए सबसे पहले ग्लिसरीन साबुन के बेस को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे पिघलाना है। यदि आपके पास डबल बॉयलर है तो साबुन पिघलाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। आप चाहें तो इसे माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए भी गर्म कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
DIY Soap for remove tanning at home ghar par tanning kaise hatayein
साबुन बनाने की विधि - फोटो : Freepik

जब ये पिघल जाए तो इसमें नींबू का रस, हल्दी, एलोवेरा जेल, दूध, चंदन पाउडर, गुलाब जल, नारियल तेल और ऑरेंज पील पाउडर डालें।

विज्ञापन
DIY Soap for remove tanning at home ghar par tanning kaise hatayein
साबुन बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इसे अच्छे से चम्मच की मदद से लगातार चलाते रहें, वरना इसमें गांठ रह जाती है। अब बारी आती है साबुन बनाने की तो इसके लिए इस मिश्रण को  सिलिकॉन या प्लास्टिक मोल्ड में डालें। इसे कम से कम 4-5 घंटे तक सेट होने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed