फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं अक्सर रोजाना की ये गलतियां भी लाती हैं चेहरे पर समय से पहले बूढ़ापन

Sun, 15 Mar 2020 10:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 15 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
daily routine that make you older

उम्र बढ़ने के साथ ही हमारे चेहरे पर इसका प्रभाव दिखने लगता है। लेकिन अनेक लोग लंबी उम्र तक युवा और इसके विपरीत कई बहुत कम उम्र के लोग बूढ़े दिखने लगते हैं। दरअसल यह हमारी आदतों के कारण ही होता है। हमारी कुछ खराब आदतें या यूं कहें कि गलतियां चेहरे पर झुर्रियां ला देती हैं और समय से पहले बूढ़ा बना देती हैं। सभी चिरयुवा या चिरयौवना होना चाहते हैं। यहां हम चर्चा करेंगे कि कौन-सी गलतियां हैं जो लोग आमतौर पर करते हैं। इनसे बचने पर हम समय से पहले बूढ़ा दिखने से बच सकते हैं।

daily routine that make you older
- फोटो : Pixabay

सुबह-सुबह पानी न पीना

प्रातःकाल उठकर पानी पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। सुबह उठकर बहुत से लोग पानी पीने से बचते हैं, जबकि सुबह खाली पेट पिया गया पानी अमृत तुल्य होता है। इससे आपके चेहरे की कांति बनी रहती है। कब्ज नहीं होती और शरीर से आलस्य खत्म होता है।

daily routine that make you older
- फोटो : social media

गर्म पानी से स्नान

अनेक लोग सर्दियों के मौसम में उबलते पानी से ही स्नान करते हैं। गर्म पानी से निरंतर स्नान करने पर चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां दिखने लगती हैं। इसलिए ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से बचना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
daily routine that make you older

सुबह का नाश्ता

अनेक बार लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं या कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना भी सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। सुबह के समय जठराग्नि यानी भूख तेज होती है। ऐसे में किया गया भोजन ठीक से पचकर हमें अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। सुबह कुछ न खाने से शरीर बहुत लंबे अंतराल तक भूखा रहता है और हमें दिनभर के काम के लिए एनर्जी नहीं मिल पाती। ऐसे में हमें थकान घेर लेती है, जिससे आलस्य भी बढ़ता है। निरंतर नाश्ता छोड़ना आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है।

 

 

विज्ञापन
daily routine that make you older
- फोटो : pixa
रात को देर से और सुबह देर तक सोना

सुबह देर तक सोना आपके तनाव की एक बड़ी वजह हो सकता है। दरअसल रात को देर से सोने से नींद पूरी नहीं हो पाती। सुबह देर तक सोने के कारण आपकी दिनचर्या भी लेट शुरू होती है। सारे काम टलते जाते हैं। ऐसे में तनाव आपको घेर लेता है। तनाव के कारण बदहजमी और गैस की समस्या भी बढ़ सकती है। निरंतर ऐसा होने से चेहरे की कांति खत्म हो जाती है और लोग बूढ़े लगने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed