हमेशा हम सब देखते हैं कि हीरोइनों की त्वचा कितनी फ्लॉलेस नजर आती है। चाहे उन्होंने मेकअप किया हो या नहीं इन हीरोइनों की स्किन हमेशा ग्लो करती रहती है। इन बॉलीवुड सुंदरियों के कुछ खास ब्यूटी रूटीन होते हैं जिसकी वजह से ये हमेशा भीड़ से अलग दिखाती हैं। तो चलिए जानें आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा तक के सीक्रेट ब्यूटी रूटीन।
2 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने न्यूड मेकअप के लिए मशहूर करीना कपूर का ये स्टाइल ट्रेंड बन चुका है और स्टनर अपनी त्वचा का श्रेय शहद को देती हैं...करीना नियमित रूप से अपनी त्वचा पर शहद से मालिश करती हैं।
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : Social Media
सबसे सिंपल और नेचुरल अभिनेत्रियों में से एक, आलिया भट्ट का ब्यूटी सीक्रेट अब तक का सबसे जादुई हैक है। आलिया का बर्फ वाला नुस्खा जबरदस्त है। पफी चेहरे या चेहरे से सूजन हटाने के लिए आलिया बर्फ का इस्तेमाल करती हैं । कील मुंहासे दूर करने के लिए मुल्तानी मिटटी का भी इस्तेमाल करती हैं।
4 of 6
aishwarya rai
- फोटो : social media
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या का पसंदीदा फेस पैक खीरे का फेस पैक है। अगर आप ऐश्वर्या जैसी चमक चाहती हैं, तो आपको बस खीरे को कद्दूकस करके और इसके रस को निचोड़कर घर पर खीरे का फेस पैक बना लें। कॉटन बॉल का उपयोग कर अपनी त्वचा पर रस लगाएं और फिर इसे सूखने दें। पैक सूख जाने के बाद, अपना चेहरा पानी से धो लें।
5 of 6
virat kohli, anushka sharma
- फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की खूबसूरत पत्नी, अनुष्का शर्मा को फ्लॉलेस त्वचा प्राकृतिक मिली है और अभिनेत्री इसे बरकरार रखने के लिए अनुष्का नीम पाउडर आधारित फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वो अपनी त्वचा पर रोजाना लगाती हैं।