फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : वैक्सिंग करते समय रखें इन बातों का ख्याल, वरना सामने आएगी स्किन से जुड़ी परेशानी

Tue, 04 Apr 2023 04:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

कई बार घर पर लापरवाही से की हुई वैक्सिंग की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी सामने आती है।  

विज्ञापन
Beauty Tips Things To Keep In Mind While Doing Waxing For Avoiding Skin Problem News In Hindi
waxing

Beauty Tips : आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। पर, शरीर में अनचाहे बालों की वजह से सुंदरता में कमी आ जाती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। इसके लिए खास तौर पर महिलाएं पार्लर में घंटों बैठती हैं और हजारों रुपये खर्च कर देती हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं घर पर ही वैक्सिंग कर लेती हैं। घर पर वैक्सिंग करने के बाद कई तरह की परेशानी देखने को मिलती है। 



कई बार घर पर लापरवाही से की हुई वैक्सिंग की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी सामने आती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनको अपनाकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप कहीं बाहर पार्लर में भी वैक्सिंग कराने जा रहीं हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाएगा। 

Beauty Tips Things To Keep In Mind While Doing Waxing For Avoiding Skin Problem News In Hindi
waxing - फोटो : pixabay

स्किन का रखें खास ध्यान

अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव है तो वैक्सिंग करते समय इस बात का खास ध्यान रखें। अगर आप इस बात का ध्यान रखेंगी तो स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने नहीं आएंगी।

Beauty Tips Things To Keep In Mind While Doing Waxing For Avoiding Skin Problem News In Hindi
eg - फोटो : getty images

अच्छी क्वालिटी की वैक्स का करें चयन

वैक्सिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये अच्छी क्वालिटी की हो। अगर आप पुरानी वैक्स का इस्तेमाल करेंगे तो इससे त्वचा पर इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Things To Keep In Mind While Doing Waxing For Avoiding Skin Problem News In Hindi
wax - फोटो : getty images

पहलें कर लें टेस्ट

वैक्स करने से पहले इसे कोहनी के आस-पास ट्राई जरूर कर लें। कोहनी के आस-पास की जगह थोड़ी सख्त होती है। ऐसे में यहां आप ये ट्राई कर सकते हैं कि ये वैक्स आपको सूट करेगी या नहीं। 

विज्ञापन
Beauty Tips Things To Keep In Mind While Doing Waxing For Avoiding Skin Problem News In Hindi
waxing

घाव का रखें ध्यान

अगर आपके हाथ या पैर पर चोट है तो वैक्स करते समय इस बात का खास ध्यान रखें। चोट या घाव की जगह पर गलती से भी वैक्स ना करें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed