फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : आंखों को खूबसूरत बनाता है काजल, जानें इसे लगाने का आसान और सही तरीका

Thu, 02 Mar 2023 11:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 02 Mar 2023 11:39 AM IST
सार

 आज हम आपको काजल लगाने का सही और आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप काजल लगाने के बाद आब बेहद खूबसूरत दिखें। 

विज्ञापन
Beauty Tips: Kajal Makes Eyes Beautiful  Know the Easy and Right Way to Apply It
काजल - फोटो : istock

Beauty Tips : भले ही आपने मेकअप किया हो या ना किया हो, लेकिन आंखों में काजल लगाकर आप अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकती हैं। काजल लगाने से ना सिर्फ आंखे प्यारी लगती हैं, बल्कि चेहरा और भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगता है। सदियों से आंखें खूबसूरत और बड़ी दिखाने के लिए काजल का इस्तेमाल किया जाता है।



वैसे तो सब लड़कियां अपने-अपने तरीके से काजल लगाती हैं, पर कई लड़कियों को काजल लगाने का सही और आसान तरीका नहीं पता होता। जिसकी वजह से कई बार आंखों में परेशानी तक होने लगती है। अगर काजल सही से ना लगा हो तो फिर इसकी वजह से ये फैलने लगता है और आपका चेहरा और मेकअप तक खराब हो जाता है।

इसी परेशानी तो देखते हुए आज हम आपको काजल लगाने का सही और आसान तरीका बताएंगे, ताकि आप काजल लगाने के बाद बेहद खूबसूरत दिखें। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए आपको बस कुछ सिंपल बातों पर ध्यान देना पड़ेगा।

Beauty Tips: Kajal Makes Eyes Beautiful  Know the Easy and Right Way to Apply It
काजल लगाने से पहले करें ये काम - फोटो : istock

काजल लगाने से पहले करें ये काम

अगर आप अपनी आंखों पर काजल लगाने जा रहीं हैं तो सबसे पहले आंखों को सही तरीके से साफ कर लें। इसके बाद अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो इन्हें कवर करने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर लगा लें। ताकि काजल लगाने के बाद आपको उसके ऊपर से कुछ लगाना ना पड़े।

Beauty Tips: Kajal Makes Eyes Beautiful  Know the Easy and Right Way to Apply It
पहले कोट में लगाएं हल्का काजल - फोटो : Instagram

पहले कोट में लगाएं हल्का काजल

काजल लगाते समय आंखों के नीचे वाली वॉटर लाइन पर पहले कोट में बेहद ही हल्का काजल लगाएं। अगर आपकी आंखे छोटी हैं तो आंखों के इनर कॉर्नर पर काजल ना लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips: Kajal Makes Eyes Beautiful  Know the Easy and Right Way to Apply It
अब लगाएं काजल की दूसरी लेयर

अब लगाएं काजल की दूसरी लेयर

काजल को लंबे समय तक टिकाने के लिए आप काजल की दूसरी लेयर लगाएं। अगर आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाना चाहते हैं तो आंखों के बाहरी पार्ट पर इसका हल्का कोट लगाएं। 

विज्ञापन
Beauty Tips: Kajal Makes Eyes Beautiful  Know the Easy and Right Way to Apply It
वाटर लाइन पर भी जरूर लगाएं काजल

वाटर लाइन पर भी जरूर लगाएं काजल

अगर आप आंखों की ऊपर वाली वाटर लाइन पर काजल लगाती हैं तो इससे आंखों में अलग सी चमक आ जाती है। ऊपर वाली वॉटर लाइन पर काजल लगाने के लिए अपनी उंगलियों से आंखों को ऊपर की ओर खींचें और फिर उस पर काजल लगाएं। उस पर काजल लगाते समय थोड़ा ध्यान रखें। ये एरिया बेहद नाजुक होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed