Beauty Tips in Hindi: सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता? फिर चाहे आप लड़का हैं या लड़की, हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए खुद के पहनावे से लेकर खुद के मेकओवर का ध्यान रखता है। आमतौर पर लड़कियां कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के अलावा कई घरेलू नुस्खों को भी अपनाती हैं, ताकि वे सुंदर दिख सके। पर कई बार चेहरे के चक्कर में हम अपनी कोहनी को भूल जाते हैं। दरअसल, जब लड़कियां शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस कैरी करती हैं, तो यही मैली कोहनी और घुटने उनकी सुंदरता के आड़े आते हैं। ऐसे में अगर आप भी काली कोहनी से परेशान हैं, तो आप कुछ तरीकों से अपनी कोहनी और घुटनों को चमकदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"657d6bcfdae27aa7540e508c","slug":"beauty-tips-home-remedies-to-make-black-elbows-shine-2023-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या काली कोहनी से आप भी हैं परेशान? तो ऐसे मिल सकती है निखरी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
क्या काली कोहनी से आप भी हैं परेशान? तो ऐसे मिल सकती है निखरी त्वचा
Sat, 16 Dec 2023 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
काली कोहली को चमकदार बनाने के नुस्खे।
- फोटो : istock
काली कोहली को चमकदार बनाने के नुस्खे।
- फोटो : istock
ये हैं वो चीजें:-
एलोवेरा आ सकता है काम
- आप अपनी काली कोहनी और घुटनों को चमकदार बनाने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। लगभग आधे घंटे तक लगाकर रखें और फिर साफ कर लें। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है।
काली कोहली को चमकदार बनाने के नुस्खे।
- फोटो : iStock
नींबू और हल्दी का मिश्रण
- काली कोहनी और घुटनों को चमकदार बनाने के लिए आपको पहले थोड़ा हल्दी पाउडर लना है और फिर इसमें नींबू का रस डाल लें। इसके बाद इसका मिश्रण तैयार कर लें और फिर इसे घुटनों और कोहनी पर लगाएं। अब जब ये सूख जाए, तो स्क्रब करते हुए धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
काली कोहली को चमकदार बनाने के नुस्खे।
- फोटो : pexel
बेसन कर सकता है मदद
- इसके लिए आपको बेसन में थोड़ा पानी डालकर एक पेस्ट तैयार करना है। फिर इस पेस्ट को घुटनों और कोहनी पर लगाएं। अब कुछ देर इसे लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
विज्ञापन
काली कोहली को चमकदार बनाने के नुस्खे।
- फोटो : Istock
नींबू और चीनी की ले सकते हैं मदद
- सबसे पहले आपको एक कटोरी में शहद, चीनी और नींबू का रस डालना है और इसका मिश्रण तैयार कर लेना है। अब इस तैयार किए गए पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगा लें। फिर थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। ऐसा करके आपको लाभ मिल सकता है।