Beauty Tips For Karwa Chauth: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का त्योहार काफी खास होता है। इसके लिए महिलाएं कई-कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
Beauty Tips For Karwa Chauth: अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन, करवा चौथ तक चांद सा चमकेगा चेहरा
अगर आप करवा चौथ पर चांद का दमकता चेहरा चाहती हैं तो अभी से ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
सीटीएम रूल अपनाएं
ये नियम तो हर महिला को फॉलो करना चाहिए। सीटीएम रूल के अंतर्गत आपको सबसे पहले चेहरे की क्लींजिग करनी है। इसके लिए चेहरे को जेंटल फेसवॉश की सहायता से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। ये टोनर आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए। आखिर में मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। इस सीटीएम रूल को दिन में दो बार फॉलो करें।
घरेलू फेस मास्क करें तैयार
निखरती त्वचा पाना चाहती हैं तो घरेलू मास्क का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसके लिए सबसे अच्छा है कि आप हल्दी और बेसन का मास्क तैयार करें। इस मास्क को तैयार करने के बाद आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने चेहरे को धो दें। हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। इससे करवा चौथ तक आपका चेहरा खिल उठेगा।
ये नुस्खा भी आएगा काम
अगर चेहरे पर टैनिंग हो रही है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए बस टमाटर पर चीनी के दाने रखने हैं और उससे चेहरे पर हल्के हाथ से स्क्रब करना है। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें। ताकि किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं रहे।
शीट मास्क रहेगा फायदेमंद
नियमित रूप से चेहरे पर शीट मास्क का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट हो जाएगा, जिसकी वजह से चेहरा खिला-खिला रहता है। शीट मास्क बेहद कम दामों में आपको बाजार में मिल जाएंगे। अपनी स्किन के हिसाब से शीट मास्क खरीदें और फिर उसका इस्तेमाल करें।