{"_id":"6341128936a0cf4eb171759a","slug":"ankita-lokhande-ready-in-yellow-saree-for-brother-wedding-looking-like-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Lokhande: दुल्हन जैसे अंदाज में अंकिता लोखंडे हुई तैयार, ट्रेडिशनल अंदाज में शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ankita Lokhande: दुल्हन जैसे अंदाज में अंकिता लोखंडे हुई तैयार, ट्रेडिशनल अंदाज में शेयर किया वीडियो
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
Link Copied
अंकिता लोखंडे टीवी की उन एक्ट्रेस में से हैं, जो अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल दोनों ही लुक में अंकिता कमाल की खूबसूरत लगती हैं। अक्सर ही वो अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। वहीं शादी के बाद अंकिता घर में होने वाले पूजा-पाठ की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर देती हैं। एक बार फिर उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। जब वो भाई की शादी के लिए बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में रेडी हैं। अंकिता ने घर का वीडियो फैंस के लिए साझा किया है।
Trending Videos
2 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
जिसमे वो पैरों में महावर लगवाते दिख रही हैं। वहीं बिल्कुल नई नवेली दुल्हन जैसी तैयार अंकिता इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अंकिता लोखंडे भाई की शादी के लिए मायके पहुंची हैं। जहां वो पीले रंग की सिल्क की साड़ी पहनकर रेडी हैं। जिसके साथ पैरों में पायल और टैंपल ज्वैलरी लुक में चार चांद लगा रही हैं। जबकि मांग में सिंदूर और बालों में गजरा लगाए अंकिता किसी नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
वहीं अंकिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। जिसमे वो बैठकर पैरों में महावर लगवाते दिख रही हैं। अंकिता के इतने ट्रेडिशनल अंदाज को देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अंकिता अक्सर ही साड़ी में गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अंकिता पीले रंग की साड़ी में हॉट अंदाज में नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ankita lokhande
- फोटो : instagram
अंकिता ने पीले रंग की झीनी सी साड़ी को कैरी किया था। जिसके साथ हाफ स्लीव ब्लाउज और गले में नेकपीस को पेयर किया था। स्लीक पोनीटेल और ब्लैक शेड्स लगाए अंकिता एयरपोर्ट पर भी अपने सिजलिंग लुक के साथ हर किसी को इंप्रेस कर रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।