अनन्या पांडे बॉलीवुड की न्यू स्टाइल दीवा हैं। जिनके फैशन सेंस की तारीफ होती है। अक्सर ही उनका गॉर्जियस लुक नजर आता है। हालांकि वो ट्रोलर के निशाने पर भी अक्सर रहती हैं। इस बार भी जैसे ही अनन्या ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, फैंस की तारीफ के साथ ही ट्रोलर ने उनका मजाक भी बनाया। हांलाकि अनन्या का ये लुक काफी जबरदस्त नजर आ रहा है।
2 of 5
ananya pandey
- फोटो : instagram/ananya pandey
अनन्या पांडे के ऊपर ट्रोलर के कमेंट का कोई असर नहीं पड़ता। तभी तो वो लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी अनन्या नीले रंग की स्लिप ड्रेस में पोज देते नजर आ रही हैं। स्पैगेटी स्ट्राईप और डीप बैक डिजाइन के साथ इसका थाई हाई स्लिट कमाल है। वहीं इस सैटिन फैब्रिक की ड्रेस में ये लूज हेमलाइन और हाई स्लिट एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड कर रहा है।
3 of 5
ananya pandey
- फोटो : instagram/ananya pandey
बात करें मेकअप की तो मेसी हेयर और मिनिमम बेस फाउंडेशन के साथ न्यूड शेड लिपकलर में मिस पांडे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं फैंस भी अनन्या की इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि बहुत सारे ट्रोलर अनन्या को ट्रोल भी कर रहे हैं। वहीं एक फैन ने अनन्या के लुक की तुलना कटरीना से की।
4 of 5
fashion
- फोटो : insatgram/ananya pandey
हालांकि अनन्या के इस खूबसूरत लुक पर फैंस के कमेंट ट्रोलर के कमेंट पर भारी दिखे। वैसे कई बार ऐसा भी हुआ है कि अनन्या पांडे का लुक उनके फैन को भी रास नहीं आया है। और उन्होंने जमकर कमेंट किया। ऐसा हुआ जब अनन्या शाहरुख खान की पार्टी में शामिल होने के लिए गुलाबी कलर के बॉडीकॉन शार्ट ड्रेस में पहुंची थीं। लेटेक्स की बनीं इस ड्रेस को देख फैंस ने इसे घटिया और बेकार बता दिया था।
5 of 5
jacqueline fernandez
- फोटो : instagram/jacqueline fernandez
अनन्या पांडे से पहले स्लिप ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिज पोज देते नजर आ चुकी हैं। सनकिस्ड तस्वीर में उनके लुक की भी फैंस ने जमकर तारीफ की थी। जैकलीन ने काले रंग की सैटिन स्लिप ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं।