फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस को भा रही दिशा परमार की मेहंदी तस्वीर, लग रही हैं बेहद खूबसूरत

Thu, 15 Jul 2021 02:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 15 Jul 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
disha parmar latest mehendi look in hindi
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा में पंखुड़ी का किरदार निभा चुकीं दिशा विवाह करने जा रही हैं। उनकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वे बिगबॉस कंटेस्टेंट रह चुके सिंगर राहुल वैद्य से विवाह कर रही हैं। टेलीविजन की दुनिया में इस विवाह को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। दिशा की मेहंदी का कार्यक्रम हो चुका है और उसके कई सारे वीडियो भी सामने आ गए हैं जिसमें वे अपने पार्टनर के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। दिशा का मेहंदी लुक भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनका ड्रेसअप और मेकअप,मेहंदी आदि सबकुछ उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उन्हें उनकी पोस्ट पर कमेंट कर-करके बधाई भी दे रहे हैं। दिशा से इंस्पायर होकर लड़कियां खुद की मेहंदी के लिए इस तरह के लुक को जरूर कैरी कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए दिशा का यह सुंदर का मेहंदी वाला लुक। 

disha parmar latest mehendi look in hindi
दिशा परमार - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
दिशा ने पिंक और लाइट ग्रे रंग के शेड का ड्रेस पहना हुआ है। उन्होंने स्लिप शरारा पहना हुआ है। जिस पर मिरर वर्क किया हुआ है जो कि बहुत अच्छा लग रहा है। उनकी ड्रेस मेहंदी के कार्यक्रम के अनुसार वर्क वाली होने के बावजूद भी बहुत आरामदायक दिखाई दे रही है। 

disha parmar latest mehendi look in hindi
दिशा परमार - फोटो : instagram

बालों को रखा है खुला
दिशा ने लंबे बालों को खोल रखा है और कुछ बालों को आगे की तरह निकाला हुआ है, वहीं कुछ बाल पीछे की ओर हैं। बालों में लाइट वेव्स दिखाई दे रहे हैं। दिशा की जूलरी बहुत खूबसूरत है। गले में उन्होंने हेवी लुक वाला हार पहन रखा है। ईयररिंग्स भी बहुत सुंदर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha parmar latest mehendi look in hindi
disha parmar - फोटो : instagram

मेकअप है ऑन पॉइंट
दिशा का मेकअप भी फंक्शन के अनुसार बहुत अच्छा लग रहा है और उन्होंने डार्क शेड की लिपशेड चेहरे पर लगाई हुई है। वे हाथों को आगे की ओर करके खूबसूरत मेहंदी भी दिखा रही हैं। उन्होंने कलाई तक मेहंदी लगाई हुई है और पैरों में भी एक से बढ़कर एक डिजाइन्स बनाई हुई है। 

 

विज्ञापन
disha parmar latest mehendi look in hindi
disha parmar - फोटो : instagram
साथियों ने किए कमेंट
दिशा की मेहंदी वाली इन खूबसूरत तस्वीरों पर उनके टेलीविजन के साथ मौनी रॉय, दृष्टि धामी, अभिषेक कपूर आदि लोगों ने कमेंट किए हैं। दिशा के मेहंदी फंक्शन का डेकोरेशन भी बहुत अच्छा लग रहा है। तस्वीरों के साथ दिशा ने ‘मेहंदी’ कैप्शन डाला हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed