आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई। बेहद निजी समारोह में हुए मेहंदी से लेकर शादी और रिसेप्शन में आलिया और रणबीर के केवल दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। वहीं रिसेप्शन में भी केवल करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। आलिया ने अपने फैंस को जरा भी नाराज ना करते हुए शादी क तुरंत बाद ही तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दी। वहीं एक दिन बाद ही मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आ गई थीं। जिसमे आलिया का लुक बेहद सिंपल और खूबसूरत नजर आ रहा था।
2 of 5
anushka ranjan in ruffle saree
- फोटो : instagram
मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरों में आलिया अपने बचपन की दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। वैसे बता दें कि आलिया भी अपनी बेस्टी की शादी में जमकर नाची थीं। आलिया की मेहंदी में उनकी बचपन की हर दोस्त का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल और ट्रेंडी है। जिसमे एक दोस्त ने हर किसी का ध्यान खींचा। जी हां हम बात कर रहे हैं आलिया की बेस्टी अनुष्का रंजन की। जो अक्सर ही स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं।
3 of 5
anushka ranjan in ruffle saree
- फोटो : instagram
अनुष्का ने बचपन की दोस्त आलिया की मेहंदी में बिल्कुल ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। लेकिन ये कपड़े ट्रेडिशनल होने के साथ ही स्टाइलिश भी थे। अनुष्का ने मेहंदी के फंक्शन के लिए रफल साड़ी का चुनाव किया था। जिसके साथ स्लीवलेस प्लजिंग नेकलाइन और बैकलेस डिजाइन का ब्लाउज मैच किया था। लेवेंडर कलर की रफल साड़ी पर फूलों का प्रिंट था। जिसके रफल के किनारे पर सिल्वर कलर का गोटा वर्क था।
4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
वहीं इस रफल साड़ी का ब्लाउज हैवी एंब्रायडरी वाला था। जिसे पहन अनुष्का काफी खूबसूरत दिख रही थीं। अनुष्का ने इस रफल साड़ी को बड़ी ही खूबसूरती से स्टाइल किया था। बालों में गजरा और कानों में चांदबाली पहनें उनका लुक बेहद खूबसूरत था। जबकि इस साड़ी के साथ अनुष्का ने अपने मेकअप से भी हर किसी का दिल जीत लिया।
5 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic
- फोटो : instagram
कोहल रिम्ड आई मेकअप के साथ बीमिंग हाईलाइटर और न्यूड ब्राउन लिपस्टिक में अनुष्का का लुक परफेक्ट लग रहा था। वहीं आप चाहें तो अनुष्का रंजन के इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं। रफल साड़ी संग जहां स्टाइलिश लगेगी। वहीं बालों में लगा गजरा पूरे लुक को ट्रेडिशनल बनाने के लिए काफी है।