{"_id":"5afd575c4f1c1bd2408b6019","slug":"aishwarya-rai-bachchan-said-applying-makeup-does-not-mean-you-have-no-brain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर ऐश्वर्या राय ने दिया बड़ा बयान, हर कोई हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर ऐश्वर्या राय ने दिया बड़ा बयान, हर कोई हैरान
Fri, 18 May 2018 09:29 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में औरतों के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। बता दें, ऐश्वर्या पिछले 17 सालों से कांस के रेड कार्पेट पर शिरकत कर रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर बेस्ट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ऐश्वर्या ने कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 11-12 मई को वॉक किया था। जिसके बाद अब वो वापस मुंबई लौट आईं हैं। इस दौरान ऐश ने महिलाओं के मेकअप और फैशन को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
2 of 4
कांस में इस बार उन्होंने डिजाइनर मिशेल सिनको का पीकॉक मोटिफ गाउन पहना था और वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। महिलाओं को उनके ड्रेस और मेकअप से आंकने पर ऐश्वर्या ने मीडिया से कहा, हमें एक-दूसरे को जज करने से बचना चाहिए। 'समाज को इस सोच से ऊपर उठने की जरूरत है कि मेकअप करने वाली महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता है।
3 of 4
ऐश ने कहा, यदि औरतें मेकअप लगाती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मूर्ख हैं और उनमें संवेदनशीलता की कमी है।' “एक महिला के तौर पर हमें एक-दूसरे की आलोचना करना बंद कर देनी चाहिए। अगर आप मेकअप लगाती हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप के पास दिमाग नहीं है या आप में वास्तविकता की कमी है। इसका यह भी मतलब नहीं है कि कि आप संवेदनशील नहीं हैं या दयालु नहीं हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऐश्वर्या ने कहा, ठीक इसी तरह यदि आप मेकअप नहीं लगा रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं है आप बहुत नीरस हैं या आप जीवंत नहीं हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि मेकअप नहीं लगाने का मतलब यह भी नहीं है कि आप बहुत बुद्धिमान हैं या आप बहुत गंभीर हैं और एक फन लविंग शख्स नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आगे बढ़ने की बात आती है तो समाज को इन पूर्व धारणाओं तोड़ना होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।