फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditi Rao Hydari Wedding Outfit: सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी, मुगलकाल से है इसका कनेक्शन

Fri, 08 Nov 2024 01:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 08 Nov 2024 01:03 PM IST
सार

भले ही एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की शादी को कई दिन बीत गए हैं, लेकिन एक बार फिर से उनका वेडिंग आउटफिट सुर्खियों में है। उन्होंने शादी में जो खूबसूरत साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास है, जिसके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Wedding Outfit saree made with ashrafi motifs know its details
सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी - फोटो : instagram

Aditi Rao Hydari Wedding Outfit: 16 सितंबर 2024 को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने इसी साल मार्च में गुपचुप तरह से सगाई की थी, जिसके बाद से हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा था। भले ही उनकी शादी को काफी समय बीत गया है लेकिन अब एक बार फिर से उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं।



दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। उनकी इस तस्वीरों को देखने के बाद हर कोई एक बार फिर से अदिति के लुक पर अपना दिल हार बैठा। अदिति ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज में जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। इस साड़ी का कनेक्शन बाबर के जमाने से है। बहुत से लोग उनकी साड़ी की खासियत से अंजान हैं। इसीलिए एक्ट्रेस की इस साड़ी की खासियत हम आपको बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Aditi Rao Hydari Wedding Outfit saree made with ashrafi motifs know its details
सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी - फोटो : instagram

पहले जान लें कैसा था लुक

एक्ट्रेस ने अपने इस खास दिन के लिए बाकी अभिनेत्रियों की तरह भारी-भरकम लहंगे और आउटफिट की जगह सिंपल की साड़ी कैरी की थी। इस ब्लश पिंक रंग की साड़ी में गोल्डन और मैरून रंग का बॉर्डर लगा हुआ था।

Aditi Rao Hydari Wedding Outfit saree made with ashrafi motifs know its details
सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी - फोटो : instagram

साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने गले में चोकर पहनकर कानों में हैवी इयररिंग्स पहने थे। हाथों में गोल्डन कड़े उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे। एक्ट्रेस के इस मोती वाले चोकर में जटिल रूप से गोल्ड पेंडिड फोकस पॉइंट था, जिस वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Wedding Outfit saree made with ashrafi motifs know its details
सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी - फोटो : instagram

मेकअप रखा था हल्का

अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने मेकअप को भी काफी मिनिमल रखा था। हल्के मेकअप के साथ माथे पर बिंदी और न्यूड लिपस्टिक उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी। अपने मेकअप में उन्होंने आईलाइनर को विंग्ड कर रखा था। 

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Wedding Outfit saree made with ashrafi motifs know its details
सुर्खियां बटोर रही अदिति की शादी की साड़ी - फोटो : instagram

क्या था साड़ी में खास ?


अब आखिर में बात करते हैं अदिति राव हैदरी की साड़ी की तो उनकी इस साड़ी पर अशरफी मोटिफ्स बने थे, जोकि भारत की समृद्धि का प्रतीक है। आपको बता दें कि अशरफी मुगल काल के जमाने का सिक्का है, जिसे मुगल बादशाह बाबर चलन में लाये थे। इन अशरफी मोटिफ्स की वजह से एक्ट्रेस की साड़ी का लुक काफी खूबसूरत लग रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed