प्रियंका चोपड़ा गोल्डेन ग्लोब अवार्ड में गुलाबी रंग के गाउन में नजर आई थीं। हांलाकि उनके इस खूबसूरत ड्रेस से ज्यादा चर्चा पारदर्शी काले रंग की स्कर्ट के कारण हो रही हैं। जिसमें उनका लुक खूबसूरत तो नजर आ रहा था लेकिन इस दौरान वो oops मोमेंट का शिकार होने से बच गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा को अपनी स्टाइलिश ड्रेस की वजह से इस तरह की परिस्थितियों का शिकार होना पड़ा है।
गोल्डेन ग्लोब अवार्ड के बाद बेवर्ली हिल्स में सैलून पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने वर्साचे की शर्ट ड्रेस पहन रखी थी । सफेद और काले रंग की इस ड्रेस में डीप वी प्लंगिग नेकलाइन है। जिसके ऊपर प्रियंका चोपड़ा ने काले रंग का ब्लेजर मैच किया है। हांलाकि इस ड्रेस को पहन कर प्रियंका थोड़ी असहज नजर आ रही थीं क्योंकि एक फोटो में उनकी डीप नेकलाइन नजर आ रही है जबकि दूसरे में उन्होंने इसे हाथ से पकड़ रखा है।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी ड्रेस को लेकर असहज स्थिति में पड़ जाती हैं। निक जोनस के साथ शादी के बाद अक्सर उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए प्रियंका चोपड़ा नजर आ जाती हैं। निक ब्रदर्स की डाक्यूमेंट्री की रिलीज के मौके पर काले रंग की साइड फ्रंट कट ड्रेस में वो Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। दरअसल इस फ्रंट कट ड्रेस में नीचे की ओर नेट लगा था जो कि बेहद स्टाइलिश नजर आ रहा था। हांलाकि तस्वीर खिंचवाते समय एक मौके पर उनकी ड्रेस पीछे की ओर से थोड़ा हट गई और वो Oops मोमेंट का शिकार हो गईं।
जुलाई में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका उप्स मोमेंट की शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वीडियो में प्रियंका, निक के साथ झूमती दिख रही थीं। प्रियंका ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का वन पीस पहना था। जोनस ब्रदर का गाना गाते गाते प्रियंका की ड्रेस साइड से खिसक रही थी, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही थीं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला।
पहली बार गोल्डेन ग्लोब 2017 में शिरकत करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डेन रंग का शिमर गाउन पहन हुआ था। जिसकी नेकलाइन डीप वी थी जिसमें वो Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं थी।