Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Zeenat Aman calls out brands says I cant tell you my precise worth but I do know when I m being undervalued
{"_id":"669fa08ce3a7bcba200653bf","slug":"zeenat-aman-calls-out-brands-says-i-cant-tell-you-my-precise-worth-but-i-do-know-when-i-m-being-undervalued-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zeenat Aman: फीस के मामले में जीनत अमान ने लग्जरी ब्रांड्स को लगाई फटकार, बोलीं- मैं अपनी कीमत जानती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zeenat Aman: फीस के मामले में जीनत अमान ने लग्जरी ब्रांड्स को लगाई फटकार, बोलीं- मैं अपनी कीमत जानती हूं
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जीनत अमान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बातों को अपने फैंस के सामने रखती हैं। उनका यही बेबाक अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद भी आता है। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बड़े ब्रांड्स को फटकार लगाते हुए एक लंबा सा पोस्ट लिखा है। जीनत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ कहा है--
जीनत अमान को इंस्टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते हैं। आज अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं, लेकिन मैं धन्यवाद नहीं दूंगी। आप मुझे फैशन आइकॉन और स्टार तो कहते हैं, लेकिन जब फीस देने की बारी आती है तब आप मुझे कम फीस देने की कोशिश करते हैं। आप चाहते हैं कि मैं कम पैसों में आपके लिए काम करूं।
3 of 5
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखती हैं, 'शायद मुझे मेरी सही कीमत का अंदाजा नहीं हो, लेकिन मैं कम कीमत का अंदाजा लगा लेती हूं। आप दूसरे स्टार्स के द्वारा रिजेक्ट होने के बाद अपने प्रोडक्ट को मेरे पास लाते हैं और चाहते हैं कि मैं आपके साथ काम करूं तो यह मैं नहीं कर सकती हूं। आप किसी आयोजन के लिए मुझे आखिरी मिनट में आमंत्रण देते हैं तो मैं उस आमंत्रण को भी स्वीकार नहीं करूंगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
सोशल मीडिया पर जीनत अमान का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। जीनत लिखती हैं, 'अगर आप मुझे फैशन आइकन कहते हैं तो फिर मुझे मेरी फीस देने से आप क्यों हिचकते हैं। अगर आप लोगों में से किसी के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो उसे यहां आप मेरे संग साझा कर सकते हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman
जीनत अमान ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को भी अपने इस पोस्ट के संग साझा किया है। वे बेहद स्टाइलिश ड्रेस और बड़े से धुप के चश्मे में नजर आ रही हैं। जीनत कहती हैं, 'मैं पिछले 70 साल से बॉलीवुड में काम कर रही हूं और मैं बिजनेस को अच्छी तरह समझती हूं। मैं अपनी कीमत को किसी के लिए कम नहीं कर सकती हूं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।