{"_id":"5ebbe7306cb89a2b054cdb41","slug":"zee5-planning-for-how-to-increasing-business-and-viewership","type":"story","status":"publish","title_hn":"जी5 ने इंडस्ट्री में से खोजे तीन धुरंधर, बिजनेस और दर्शक बढ़ाने पर रहेगा जोर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
जी5 ने इंडस्ट्री में से खोजे तीन धुरंधर, बिजनेस और दर्शक बढ़ाने पर रहेगा जोर
Wed, 13 May 2020 05:58 PM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 13 May 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
जी5 में नियुक्तियां
- फोटो : अमर उजाला
भारत के देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने लॉकडाउन के इस दौर में अपने विज्ञापन और तकनीकी विभाग में कुछ नए अधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। उन्होंने हवास मीडिया ग्रुप (Havas Media) की पूर्व सीईओ अनीता नैय्यर, टेक्नोलॉजी और मीडिया के एक्सपर्ट और व्यवसायी जयेश ईश्वरामोनी और ब्रिटिश ओटीटी प्लेटफॉर्म डेजन (DAZN) के पूर्व प्रमुख ध्रुवदीप राय को काम पर लगाया है। यह तीनों ही लोग जी5 के विज्ञापन और बिजनेस को बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
ग्राहक रणनीति और संबंधों की प्रमुख के रूप में नियुक्त की गईं अनीता नैय्यर जी5 के लिए नए ग्राहक बनाकर बिजनेस बढ़ाने में मदद करेंगी। जबकि जयेश ईश्वरमोनी जी5 के साथ विज्ञापन और तकनीकी के लिए एक सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। वह सभी विज्ञापन, जी5 के उपभोक्ताओं का डाटा और दर्शकों से संबंधित होने वाली पहल को चलाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे। साथ ही वह विक्रेताओं और उत्पाद के बीच सामंजस्य बिठाने पर भी ध्यान देंगे। वहीं ध्रुवदीप रॉय ने जी5 इंडिया को विज्ञापन और टेक्नोलॉजी में उत्पादक निर्देशक के तौर पर ज्वाइन किया है। वह विज्ञापन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होने वाले सभी बड़े उत्पादों की पहल के लिए जिम्मेदार होंगे। साथ ही वह जी5 को आत्मनिर्भर बनाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
नए अधिकारियों को जी5 में शामिल होने पर बधाई देते हुए जी5 इंडिया के सीईओ तरुण कटियाल कहते हैं, 'मुझे यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि जी5 ने इन बड़े खिलाड़ियों के साथ विकास की दिशा में अपना एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। मैं अनीता, जयेश और ध्रुवदीप का जी5 की टीम में स्वागत करता हूं। मुझे भरोसा है कि उनका अनुभव जी5 को नई बुलंदियों पर पहुंचाने में मदद करेगा। हमारी इस टीम का पूरा ध्यान मजबूत डिजिटल विज्ञापन इको-सिस्टम को बनाने पर केंद्रित होगा।' अनीता और जयेश जी5 के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर राजीव ढाल के साथ रहकर काम करेंगे।
विज्ञापन
EXCLUSIVE: पाताल लोक सीरीज के लेखक का खुलासा, प्राइम वीडियो ने खरीदे तरुण तेजपाल की किताब के अधिकार