यह जुलाई का महीना आपके लिए लेकर आ रहा है जबरदस्त एंटरटेनमेंट। इस महीने एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में 'किल', 'औरों में कहां दम था', 'सरफिरा', 'इंडियन 2', 'बैड न्यूज', जानिए कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज।
2 of 6
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
निर्देशन निखिल भट्ट की आगामी फिल्म 'किल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का लेखन निखिल नागेश भट ने ही किया है। फिल्म में लक्ष्य, राघव जुयाल, तान्या मनिक्तला, अद्रिजा सिन्हा और अभिषेक चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे 5 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा।
3 of 6
औरों में कहां दम था
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
निर्देशन नीरज पांडे की आगामी फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जो प्रशसकों को बेहद पसंद भी आए। फिल्म में एक बार फिर से अजय और तब्बू की लाजवाब जोड़ी देखने को मिलेगी। अजय और तब्बू के अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगिल, सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
4 of 6
सरफिरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अब अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' की तैयारी में जुट गए हैं। पिछले दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया और अब इस फिल्म के गाने हर तरफ छाए हुए हैं। 'सरफिरा' दक्षिण भारतीय फिल्म 'सोरारई पोटरु' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 'सोराराई पोटरु' में सुपरस्टार सूर्या लीड रोल में दिखाई दिए थे और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्षय कुमार स्टारर 'सिरफिरा' को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'सिरफिरा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
5 of 6
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
भारतीय सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर ने अपनी आगामी फिल्म ' इंडियन 2' को दो भागों में बनाने का निर्णय लिया गया है क्योंकि एस शंकर के हिसाब से ' इंडियन 2' की कहानी बहुत विस्तृत और जटिल है और इसे एक ही फिल्म में समेटना बहुत मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'इंडियन 2' पूरे देश की कहानी को दिखाएगी। ऐसे में कहानी को सिर्फ एक फिल्म में समेटना न्याय करना नहीं होगा। 'इंडियन 2' में कमल हासन लीड रोल में हैं। उनके अलावा काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, और प्रिया भवानी शंकर जैसे प्रसिद्ध एक्टर्स ने भी फिल्म में अहम रोल निभाया है। हाल ही में ' इंडियन 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब 12 जुलाई को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो रही है।