बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। इसके बाद से ही सुशांत के दोस्त और करीबी उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सुशांत के निधन को एक महीना होने पर उनके कई दोस्तों ने उन्हें याद किया। वहीं अब टेलीविजन प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने एक बार फिर से सुशांत को याद किया है।
विकास गुप्ता ने इस बात के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का किया धन्यवाद, कहा- 'मैं हमेशा तुम्हारा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के निधन के बाद से ही विकास गुप्ता उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। विकास गुप्ता सुशांत के करीबी दोस्त थे। उन्होंने सुशांत का एक वीडियो साझा करते हुए उनसे जुड़ी ऐसी बात बताई है जिसे शायद ही कोई जानता होगा। वीडियो में सुशांत अपना पसंदीदा काम करते हुए ही नजर आ रहे हैं।
विकास ने सुशांत का जो वीडियो साझा किया है उस वीडियो में सुशांत किसी को गैलेक्सी में स्टार्स दिखा रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में विकास ने लिखा है, 'मैं इसे शेयर करने के अलावा कुछ और नहीं कर सकता। ये खूबसूरत है। धन्यवाद सुशु, कम ही लोग जानते हैं कि सुशांत ने मेरे भाई को तब अपने साथ रखा जब उसने मेरा घर छोड़ दिया था। लगभग एक साल तक उन्होंने मेरे भाई की देखभाल की।'
A post shared by Vikas Guppta (@lostboyjourney) on
आगे विकास ने लिखा, 'सुशांत ने सिड को उसी तरह से सिखाया जैसा कि वो इस वीडियो में सिखा रहा है। तुमने मेरे लिए एक दोस्त से ज्यादा किया है। इसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा।' बता दें कि इससे पहले भी विकास ने सुशांत के लिए एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने सुशांत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की थी।
❤️🧡 Rest in peace and Love. pic.twitter.com/kzBhBc1kSo
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। लेकिन उनकी मौत को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं हो पाया है। सुशांत को 14 जून को अपने घर में मृत पाया गया था। जिसके बाद प्रथम दृष्टया इस मामले को आत्महत्या के रूप में ही देखा गया। हालांकि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
पढ़ें: 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह ने ऐसे दिया था ऑडिशन, वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो