फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं ये मशहूर अभिनेत्रियां, एक ने तो की थी आत्महत्या की कोशिश

Thu, 26 Aug 2021 10:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 26 Aug 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
TV: These famous actresses have become victims of depression one even tried to commit suicide
टीवी एक्ट्रेसस - फोटो : सोशल मीडिया

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन चुकी है। आम से लेकर खास हर कोई कभी ना कभी इस समस्या से गुजर चुका है। यहां तक की लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया भी इससे अछूती नहीं है। अक्सर लोगों को लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारें एक आरामदायक और सुकून की जिंदगी बिताते होंगे,लेकिन सच इसके बिल्कुल विपरीत है। 


एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने यह साबित कर दिया कि डिप्रेशन सिर्फ आम लोगों की परेशानी नहीं है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती जागरूकता के चलते कई टीवी सेलेब्स ने न सिर्फ डिप्रेशन से जूझने में बल्कि सार्वजनिक रूप से इससे निपटने के बारे में बात भी की है। आइए जानते हैं टीवी जगत की ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने इस समस्या का सामना और इससे ऊपर उठने के बारे में खुलकर बात की- 
 
रुबीना दिलैक
बिग बॉस- 14 की विनर रुबीना दिलैक ने शो के एक एपिसोड में डिप्रेशन, सुसाइडल थॉट्स और गुस्से के बारे में बात की थी। यहां तक एक्ट्रेस ने इस समस्या को अपने असफल रिश्ते का एक कारण भी बताया। रुबीना ने कहा था कि, 'मेरे माता-पिता से संबंध उतने अच्छे नहीं थे। मुझे गुस्से की समस्या थी और आत्महत्या की प्रवृत्ति भी थी। मेरा रिश्ता टूटने का भी यही कारण था। आठ साल पहले मैं बिल्कुल ऐसी ही थी और मेरे रिश्ते में समस्याएं भी इसी वजह से थीं।'

TV: These famous actresses have become victims of depression one even tried to commit suicide
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान अपने डिप्रेशन से जूझने के बारे में बताया था। इस इंटरेक्टिव सेशन के दौरान, उन्होंने सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करने और सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात करते हुए अवसाद से पीड़ित होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह खुद डिप्रेशन से गुजरी हैं। उन्होंने कहा- मैं बहुत ही बुरी हालत में थी, मुझे तकलीफ भी हुई थी, मुझे भी बहुत रोना आया था। लेकिन मेरे पास सिर्फ मेरा परिवार, दोस्त और कुछ प्रशंसक थे, जो शुरू से ही मेरे साथ रहे।'

TV: These famous actresses have become victims of depression one even tried to commit suicide
जैस्मीन भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

जैस्मीन भसीन
नागिन और बिग बॉस फेम जैस्मीन भसीन ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने डिप्रेशन से लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में आत्महत्या के विचार भी आए। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह उनके जीवन का सबसे निचला चरण था, जब उन्हें रिजेक्शन से निपटने में समय लगा और वह अपना आत्मविश्वास खो रहीं थी। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना जीवन खत्म करने के बारे में भी सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: These famous actresses have become victims of depression one even tried to commit suicide
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

काम्या पंजाबी
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अवसाद के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की। शलभ डांग के साथ अपनी शादी के बाद काम्या ने अभिनेता करण पटेल के साथ ब्रेकअप के बाद हुए डिप्रेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अवसाद से उनकी लड़ाई करीब ढाई साल तक चली। ऐसा लग रहा था कि वह इस दौर में कैद की जिंदगी जी रही हैं। काम्या को अपने सामान्य जीवन में वापस लौटने के लिए कई सेशन लगे। 

विज्ञापन
TV: These famous actresses have become victims of depression one even tried to commit suicide
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि देसाई
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। असफल शादी से लेकर नेशनल टीवी पर ठगे जाने तक एक्ट्रेस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिग बॉस- 13 के दौरान, रश्मि ने अपने बचपन की सबसे खराब यादों के बारे में बात की थी। उसने बताया था कि उसके पिता लड़की होने के लिए उसका अक्सर मजाक बनाया करते थे। इस बात से परेशान होकर उन्होंने जहर खाकर खुद को मारने का फैसला किया। 
रश्मि ने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अपने निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया कि इस कारण वह करीब 4 सालों से डिप्रेशन से पीड़ित रहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed