बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। एक तरफ आए दिन किसी ना किसी सदस्य के बीच बहस हो रही है तो वहीं कई बार लड़ाईयों के चलते टास्क पर भी फर्क पड़ रहा है। अब हाल ही में बुधवार को कंटेस्टेंट जीशान खान को अचानक से घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट संग जीशान की लड़ाई हो गई और दोनों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद जीशान को शो से फौरन बाहर कर दिया गया।
BB OTT: प्रतीक संग हाथापाई के बाद घर के बाहर हुए जीशान ने दिखाई चोट की तस्वीर, यूजर्स ने मांगा न्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जीशान खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जिसमें वो खुद की लगी चोट दिखाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ जीशान ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। बता दें कि निशांत और प्रतीक संग जीशान की लड़ाई का वीडियो भी वूट द्वारा साझा किया गया है।
View this post on Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि टास्क के दौरान जीशान प्रतीक से झंडा खींचते हैं और इसके बाद निशांत और प्रतीक संग उनकी लड़ाई हो जाती है। जीशान और प्रतीक में धक्का मुक्की शुरू हो जाती है जिससे उनके हाथ पर खरोंच लग जाती है। इसके बाद से बिग बॉस को ये ठीक नहीं लगा इसलिए उन्होंने जीशान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
View this post on Instagram
वहीं अब जीशान के बाहर जाने से फैंस को काफी निराशा हुई है। यहां तक कि ट्विटर पर जीशान के लिए न्याय की मांग की जा रही हैं। यूजर्स का कहना है कि लड़ाई जब जीशान और प्रतीक दोनों के बीच हुई थी तो जीशान को ही शो से बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया प्रतीक को क्यों नहीं। वहीं एक यूजर ने कहा, 'शर्म कर लो प्रतीक को समर्थन दिखाने वालों, वो हर किसी से लड़ता है लेकिन तुम लोग वोट देकर उसे ही अंदर रखोगे'। इसके साथ ही कई यूजर्स जीशान को दोबारा शो में लाने की मांग कर रहे हैं।
He is a strong player . #BBOTT . Don't do this to him
WE WANT ZEESHAN BACK#ZeeshanKhan 💔
बता दें कि जीशान के अचानक चले जाने से मिलिंद गाबा और दिव्या अग्रवाल को काफी दुख पहुंचा हैं। दिव्या संग जीशान की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। उनके जाने से वो काफी उदास हो गईं। बता दें कि जीशान शो कुमकुम भाग्य में नजर आए थे। बिग बॉस के घर में भी उन्होंने बाथरोब में एंट्री ली थी। अब देखना होगा कि शो में दोबारा जीशान की एंट्री होती है या नहीं।
Power of us the #ZSquad ❤️💪🏻 We're always gonna be standing by your side zee!! We love you our bathrobe King! 🔥😌❤️
BRING BACK ZEESHAN#ZeeshanKhan @theonlyzeeshank @VootSelect @justvoot pic.twitter.com/CVOFYQD882