स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 शो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे दर्शक भी हैरान रह गए। शो के बीच में ही मनीष पॉल की किसी बात पर रवीना टंडन नाराज हो गईं की शो छोड़कर चली गईं।
मनीष के मजाक से गुस्सा होकर रवीना ने छोड़ा नच बलिए 9 का सेट, लेकिन सामने आया ये ट्विस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल नए एपिसोड की शुरुआत में ही मनीष पॉल और वलूशा डिसूजा हाथ में एक प्ले कार्ड लेकर पहुंचे। इन कार्ड्स पर लिखा था- गो बैक रवीना। इन प्ले कार्ड्स को देखकर रवीना और अहमद सहित सभी सेलेब्स भी हैरान रह गए।
ऐसे में अहमद ने मनीष से इस बारे में पूछा तो मनीष ने कहा- 'आपने बाहर देखा है क्या लिखा है। अंदर मोबाइल, वेपंस और विस्फोटक पदार्थ ले जाना मना है।' तो आपके बाजू में क्या रखा है? अहमद ने तभी रवीना की तरफ देखकर कहा- 'अरे ये तो बहुत बड़ी मिसाइल हैं।'
इसके बाद मनीष ने कहा- 'आपके नाम का तो मिसाइल भी बन गया है। अहमद ने तभी रवीना के पीछे से एक वायर निकालकर कहा कि मैंने मिसाइल डिफ्यूज कर दिया है।'
वहीं रवीना को मनीष और अहमद का ये मजाक पसंद नहीं आता और वो उठकर वहां से चल देती हैं। इस दौरान मनीष कई बार उन्हें सॉरी कहते हैं लेकिन रवीना उनकी बात नहीं सुनती और शो से चली जाती हैं।
A post shared by 🔵 NACH BALIYE 9 OFFICIAL 🇮🇳 (@nachbaliye9.official) on