फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामकथा: 'रामायण' के दोबारा प्रसारण पर 'सीता' ने जताई खुशी, कहा- खुद को दोहरा रहा इतिहास

Fri, 16 Apr 2021 08:46 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 16 Apr 2021 08:46 AM IST
विज्ञापन
deepika chikhalia expressed happiness on the replay of 'Ramayana', says history is repeating itself
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और महाराष्ट्र में लगातार बिगड़ते हालातों को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के साथ ही छोटे परदे पर एकबार फिर से टीवी शो रामायण एक बार फिर प्रसारित होगा। रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए ये खुशखबरी शेयर की है। 

deepika chikhalia expressed happiness on the replay of 'Ramayana', says history is repeating itself
रामायण - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala

दीपिका ने सीता के लुक में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

deepika chikhalia expressed happiness on the replay of 'Ramayana', says history is repeating itself
रामायण - फोटो : Insatagram- @dipikachikhliatopiwala

इस खबर को सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उनमें से एक ने लिखा, 'बता नहीं सकता कि हम कितने खुशकिस्मत हैं, कि एक बार फिर इस महान कहानी को देखने जा रहे हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस महाकाव्य को देखने के लिए हम कितना खुश हैं, यह व्यक्त नहीं कर सकते। एक शो जो एकदम वास्तविक लगता है। सभी एक्सप्रेशन परफेक्ट इमोशनल परफेक्ट... आप सभी लोग सच में लीजेंड हं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika chikhalia expressed happiness on the replay of 'Ramayana', says history is repeating itself
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के समय में रामानंद सागर की रामायण जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
deepika chikhalia expressed happiness on the replay of 'Ramayana', says history is repeating itself
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया है। लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। भगवान राम की कहानी में परेशानी से निकलने के लिए काफी समाधान सुझाए गए हैं जो लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed