सीरियल के चटपटे और मसालेदार ट्विस्ट दर्शकों में अगला एपिसोड देखने के लिए एक्साइटमेंट बढ़ाते रहते हैं। हर सीरियल में रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जिसकी वजह से लोगों में अपने पसंदीदा सीरियल को देखने और उसकी आगे की कहानी जानने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। इस समय भी सीरियल की दुनिया में मेकर्स एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है आज का सीरियल अपडेट
TV Serials Update: मालिनी लगाएगी इमली पर बच्ची की किडनैपिंग का आरोप.. अनुज के घर आएगी छोटी अनु, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
सीरियल अनुपमा में इस समय जहां एक तरफ अधिक और पाखी को लेकर रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट आ रहा है, वहीं बरखा और बाकी सभी को एक और झटका लगने वाला है, क्योंकि काफी समय से अनुज और अनुपमा बेटी गोद लेने के प्लानिंग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है और अब अनुज के घर छोटी अनु आने वाली है।
इमली
सीरियल इमली में मालिनी का एक और सच सामने आ चुका है। जो बच्ची इमली बाहर से उठाकर लाई थी, वह मालिनी की ही बेटी है लेकिन मालिनी उसे नकार देती है, जिसके बाद आर्यन बच्ची को लेकर अस्पताल जाता है और इमली भी वहीं मौजूद होती है। इसी बीच मालिनी पुलिस लेकर वहां पहुंचती है और इमली पर बच्ची की किडनैपिंग का आरोप लगाती है।
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर पर फोकस चल रहा है। वहीं आयुष गिलास में ट्रुथ सीरम मिलाता है...ताकी बलविंदर सब कुछ सच-सच बोल दे। जैसे ही बलविंदर ऋषि की बातों के जवाब देना शुरू करता है मलिष्का को लगता है कि ट्रुथ सीरम ने असर दिखाना शुरू कर दिया है, वह इसी को लेकर डर जाती है। इसी के चलते अब मलिष्का बलविंदर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाएगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा अभिमन्यु से उसकी सगाई की अंगूठी के बारे में पूछेगी...लेकिन अभिमन्यु को लगता है कि उसने रिंग खो दी है। वहीं आरोही कहती है कि वो इस बार रेस में अभिन्यु को हरा देगी और सबसे बड़ी सर्जन बनेगी, वहीं अस्पताल में विहान की तबियत खराब हो जाती है। विहान के माता-पिता अभिमन्यु पर बच्चे के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाते हैं। यह सब देखकर आरोही डर जाएगी कि उसने विहान को गलत दवा दे दी है। इतने में अक्षरा आरोही से टकराएगी।