छोटे पर्दा हमेशा ही दर्शकों को बांधे रखता है, क्योंकि सीरियल की दुनिया में हर दिन कोई न कोई मसालेदार ट्विस्ट आता ही रहता है। टीवी शो देखने का इतना जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता कि अक्सर दर्शक सारा काम छोड़कर पहले अपना पसंदीदा सीरियल देखते हैं। इसी के चलते दर्शक सीरियल के किरदारों से इतना जुड़ जाते हैं कि अगला एपिसोड देखने के लिए बेताब रहते हैं। दर्शकों को ये जानने की बेहद एक्साइटमेंट होती है कि आखिर सीरियल में आगे क्या होने वाला है। इस समय भी टीवी शोज में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। तो चलिए अनुपमा से लेकर इमली और भाग्य लक्ष्मी तक, जानते हैं कि किस सीरियल में आगे क्या होने वाला है?
TV Serials Update: अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान...मंजरी तोड़ देगी तीज का व्रत, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
सीरियल अनुपमा में कई दिनों से पाखी और अधिक को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है लेकिन अब मेकर्स 11 जुलाई को दर्शकों के लिए नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। जो शायद हैरान कर देने वाला होगा। इस समय जहां अनुपमा रिश्तों में उलझी हुई है, वहीं प्रॉपर्टी और पैसे को लेकर अनुज भी खासा परेशान है। कपाड़िया अंपायर की सारी अथॉरिटी अनुपमा के हाथ में है, ऐसे में अनुज को डर है कि कहीं कोई धोखे से या फिर ब्लैक मेल करके उससे ये सब अपने नाम न करवा ले। इसलिए जब दोनों डांस एकेडमी में मिलते हैं तो अनुज, अनुपमा से कहता है कि कुछ भी हो जाए लेकिन वो किसी कीमत पर अपना ये हक किसी को नहीं दोगी। तभी उसी समय अनुज पर जानलेवा हमला होगा।
ये है चाहतें
इस समय सीरियल 'ये है चाहतें' में जहां अरमान सोच रहा है कि उसका प्लान सक्सेसफुल होने वाला है और संस्कार रुद्र से नाराज है। वहीं आने वाले एपिसोड में पीहू, रूद्र और प्रीशा को मिलवाती नजर आएगी। जहां वह रूद्र से कहती है कि आप पुराने कपड़े पहनिएगा वहीं वह प्रीशा से कहती है कि क्या आप मेरे पापा से मिलेंगी। इस पर प्रीशा राजी हो जाती है और वह पीहू के साथ रूद्र से मिलने जाती है।
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के आने वाले एपिसोड मैं बड़ा ट्विस्ट देखने के मिलेगा। ऋषि बलविंदर को घर ले आया। वह वीरेंद्र को बताता है कि सिर्फ बलविंदर ही नहीं, कोई और भी शामिल है, जो लक्ष्मी और पूरे परिवार को बदनाम करना चाहता है। जिसके बाद आगे पता चलेगा कि बलविंदर मलिष्का की सच्चाई सामने लाएगा या नहीं।
इमली
सीरियल इमली के आने वाले एपिसोड में इमली और आर्यन भेष बदलकर बच्ची को बचाने जाएंगी। जहां से इमली कहती है कि वह सरकारी ऑफिसर है और जांच करने आई है। इसके बाद आर्यन और इमली वहां से बच्ची को लेकर भागने वाले हैं, लेकिन उसी टाइम बाउंसर्स उन्हें देख लेते हैं।