फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the khatra khatra show Nikki Tamboli reveal her desire to tie the knot with Bigg Boss 15 finalist Pratik Sehajpal

The Khatra Khatra Show: निक्की तंबोली ने जताई प्रतीक सहजपाल संग शादी करने की इच्छा, रह चुकी हैं बिग बॉस 14 की प्रतियोगी

Sat, 12 Mar 2022 07:51 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Mar 2022 07:51 PM IST
सार

कॉमेडियन भराती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो ' द खतरा खतरा' का सीजन 2 के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज करने के लिए तैयार हैं। एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल से शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी।

विज्ञापन
the khatra khatra show Nikki Tamboli reveal her desire to tie the knot with Bigg Boss 15 finalist Pratik Sehajpal
द खतरा खतरा शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

कॉमेडियन भराती सिंह अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ शो ' द खतरा खतरा' का सीजन 2 के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज करने के लिए तैयार हैं। शो में, फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर, फराह खान भी दिखाई देंगी। 13 मार्च को कलर्स और वूट पर 'द खतरा खतरा' शो के ग्रैंड प्रीमियर में कई सेलेब्स मजेदार और चुनौतीपूर्ण गेम्स में भाग लेते नजर आने वाले हैं। इस शो में इतने मजेदार गेम्स और टास्क पूरे किए जाएंगे कि दर्शक हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे।

विज्ञापन

निक्की और प्रतीक के लिए रखी गई डेट-
भारती सिंह के इस इस बहुप्रतीक्षित शो में बिग बॉस 14 की प्रतिभागी निक्की तंबोली और बिग बॉस 15 के फाइनलिस्ट प्रतीक सहजपाल और पुनीत पाठक जैसे सेलिब्रिटी मजेदार टास्क में हिस्सा लेते नजर आने वाले हैं। शो 'द खतरा खतरा' के एक सेगमेंट के दौरान निक्की और प्रतीक सहजपाल के लिए 'द पपेट डेट' (कठपुतली) सेट की गई थी। इस टास्क में सबसे दिलचस्प बात ये रही कि निक्की तंबोली ने प्रतीक सहजपाल से शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निक्की तंबोली करना चाहती हैं प्रतीक सहजपाल से शादी-
टास्क के सेगमेंट के दौरान निक्की और प्रतीक को एक तार से बांधा गया, जिसे कठपुतली मास्टर हर्ष और भारती द्वारा नियंत्रित किया गया। ये टास्क बेहद ही मजेदार था। डेट के बाद भारती ने निक्की से पूछा कि क्या वह प्रतीक के साथ दूसरी डेट पर जाना चाहेंगी? जिस पर निक्की ने जवाब दिया, "मैं प्रतीक के साथ डेट पर नहीं जाना चाहती, मैं उससे शादी करना चाहती हूं।"

विज्ञापन

निक्की के प्रपोजल का प्रतीक ने दिया ये जवाब-
निकी का प्रपोजल सुनकर भारती ने प्रतीक से पूछा- निकी के प्रपोजल पर आपका क्या जवाब है। शायद अचानक से शादी का प्रपोजल सुनकर प्रतीक को समझ ही नहीं आया कि वह क्या कहें और इसलिए उन्होंने सिर्फ म्मम...? में जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed