'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में कपिल ने मारी बाजी तो दूसरी बार तलाक लेने जा रहीं एक्ट्रेस, ये हैं TV की इस हफ्ते की खबरें
'डायन' एक्ट्रेस प्रिया बठीजा लेने जा रहीं तलाक
टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी। अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं। अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है। यह प्रिया की दूसरी शादी थी। प्रिया ने इंटरव्यू में कहा- 'ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मैं आज तलाक के बारे में बात कर रही हूं। एक लड़की जो दूसरी बार इससे गुजर रही है। मुझे अब शादी पर भरोसा नहीं रहा। मैंने अपने पति के करियर को बनाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उसने इस रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया। मैं सिर्फ उसके लिए मुंबई आने का एक टिकट थी। मेरे तलाक लेने की सबसे बड़ी वजह घरेलू हिंसा थी।'
TRP में कपिल का शो हुआ नंबर एक
16वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। जिसमें दर्शकों ने कई सास-बहू सीरियल को नीचे खिसका दिया है। वहीं कपिल शर्मा के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कोई नहीं होगी। 'द कपिल शर्मा' शो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। कुमकुम भाग्य दूसरे नंबर पर जबकि डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 तीसरे नंबर पर रहा।
चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है। टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) भी वोट डालने पहुंची थीं। छवि प्रेग्नेंट हैं और 9वां महीना चल रहा है। वोट डालने को लेकर छवि काफी उत्साहित थीं लेकिन जब वहां से वापस लौटीं तो निराश हुईं। छवि ने अपनी इस नाराजगी और मायूसी का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया। छवि ने पोस्ट करके लोगों के ज्यादा संख्या में वोट न देने पर गुस्सा निकाला है।
A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein) on
वेडिंग के बाद शरद मल्होत्रा की पहली तस्वीर आई सामने
टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने 20 अप्रैल को गर्लफ्रेंड रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों ने सिख और हिंदू दोनों रीति रिवाज से धूम धाम से शादी की। शादी के सात दिन बाद इन दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रिप्सी लाल और पीले रंग का सूट पहने हुए हैं तो वहीं शरद कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड देखने पर यह तस्वीर घर की लग रही है।