{"_id":"5e6b84f58ebc3ea7cf34ed69","slug":"television-actor-harshad-arora-dating-his-onscreen-mother-aparna-kumar-from-the-serial-mayavi-maling","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं ये टेलीविजन एक्टर, होली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा कर दी जानकारी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं ये टेलीविजन एक्टर, होली सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा कर दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर्षद अरोड़ा, अपर्णा कुमार
- फोटो : Social Media
Link Copied
टेलीविजन इंडस्ट्री में और बॉलीवुड दोनों ही ऐसी जगह हैं जहां कोई भरोसा नहीं कब किसके अफेयर की खबरें सामने आ जाएं। कभी ऐसी खबरें मीडिया में उड़ती रहती हैं तो कभी ये सेलेब्स खुद ही इन खबरों को पुख्ता कर देते हैं। ऐसे में अब एक और अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुल के बताया है। ये अभिनेता हैं हर्षद अरोड़ा।
Trending Videos
2 of 5
हर्षद अरोड़ा, अपर्णा कुमार
- फोटो : Social Media
टेलीविजन सीरियल 'मायावी मलिंग' के अंगद यानी अभिनेता हर्षद अरोड़ा अपनी ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। कई दिनों से ऐसी खबरें मीडिया में थीं कि हर्षद और अपर्णा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब तक इन खबरों पर मुहर नहीं लगी थी। अब हाली ही में अपर्णा ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है।
3 of 5
हर्षद अरोड़ा, अपर्णा कुमार
- फोटो : Social Media
हाल ही में अपर्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हर्षद और अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ बैठे हुए एक दूसरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर दोनों के होली सेलिब्रेशन की है। तस्वीर के साथ कैप्शन में अपर्णा ने लिखा है 'ऑफ गार्ड'। इसके साथ अपर्णा ने #Couplegoals #Couplemoments लिखा है जो इस बात की पुष्टि कर रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दोनों एक साथ टीवी सीरियल 'मायावी मलिंग' में नजर आए थे। इस सीरियल में अपर्णा हर्षद की मां के किरदार में थीं। इस तस्वीर में अपर्णा के माथे पर सिंदूर लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है। जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इन खबरों का खुद हर्षद ने खंडन किया है। हर्षद ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा था कि ये एक शूटिंग के बाद की तस्वीर है।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षद अरोड़ा
- फोटो : Social Media
हालांकि इस दौरान हर्षद से शादी को लेकर भी सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि शादी जब होगी, बता दिया जाएगा। गौरतलब है कि हर्षद इन दिनों टेलीविजन सीरियल 'तेरा क्या होगा आलिया' में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो टीवी सीरियल 'बेइंतहा' में भी नजर आ चुके हैं। इस सीरियल में उन्हें जैन के किरदार में फैन्स ने बेहद पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।