फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस की 'रौबदार' आवाज के पीछे का असली शख्स आया सामने, जान लीजिए असलियत

Sun, 14 Apr 2019 12:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
bigg boss narrator vijay vikram singh story
Vijay Vikram Singh - फोटो : social media

टेलीविजन के सबसे बड़े रियल्टी शो बिग बॉस के सीजन 13 को लेकर अब खबरें आने शुरू हो गई हैं। फैंस पूरे साल इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल इस शो में नए कंटेस्टेंट आते हैं और इसके चलते पूरे शो में कई बड़े बदलाव किए जाते हैं। इस दौरान जो एक चीज कभी नहीं बदलती वो है बिग बॉस की आवाज।

bigg boss narrator vijay vikram singh story
bigg boss 12 - फोटो : voot

बिग बॉस की आवाज सुनकर सनकर सभी घरवाले वाले अलर्ट मोड में आ जाते हैं। ये आवाज कभी आदेश देती और कभी शो के प्रतियोगियों को फटकार लगाती है। यहां तक की शो के होस्ट सलमान खान भी इस आवाज के हुक्म को माना करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आवाज किसकी है?

bigg boss narrator vijay vikram singh story
Vijay Vikram Singh - फोटो : social media

इस आवाज के पीछे जो शख्स का नाम है उसका नाम है विजय विक्रम सिंह। विजय पिछले नौ सालों से 'बिग बॉस' के साथ नैरेटर के तौर पर जुडे हुए हैं। विजय उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर के रहने वाले हैं। एमबीए की पढ़ाई कर चुके है विजय का इंडस्ट्री से कोई लिंक नहीं था। उन्हें गाने का शौक था लेकिन सिंगिंग नहीं आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss narrator vijay vikram singh story
Vijay Vikram Singh - फोटो : social media

विजय मुश्किल के उस दौर से निकले हैं जब वो मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे। विजय 20 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। 26 साल तक आते-आते उन्हें अल्कोहलिजम ने जकड़ लिया था और इसके चलते उनकी जान पर आफत बन गई थी।

विज्ञापन
bigg boss narrator vijay vikram singh story
Vijay Vikram Singh - फोटो : social media

साल 2009 में विजय को पहली बार वॉइसओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिला और यहीं से उनकी नई जिदंगी की शुरुआत हुई। विजय अब तक 250 रिएलिटी शोज और 100 से ज्यादा टीवी कॉमर्शियल्स में अपनी आवाज दे चुके हैं। और ऐसा करते-करते उन्हें 'बिग बॉस' में नैरेटर का ऑफर मिला था और इसी ने उनकी जिंदगी बदल दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed