'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' को दर्शकों का ढेर सारा प्याल मिलता है।इस शो को बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। वैसे तो यह सीरियल दयाबेन उर्फ दिशा वकानी और जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की कॉमिक केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका हर एक किरदार अपने आप में खास है। इस बीच खबर है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोडी यानी गुरुचरण सिंह इन दिनों कठिन वक्त से गुजर रहे हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर 'सोडी' के पिता अस्पताल में भर्ती, वीडियो कॉल के जरिए ले रहे हाल चाल
दरअसल गुरुचरण सिंह उर्फ सोडी के पिता को हाल ही में सर्जरी करानी पड़ी है। खुद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। हालांकि अब उनके पिता एकदम ठीक हैं और फिलहाल अस्पताल में ही एडमिट हैं।
गुरुचरण सिंह ने लिखा, 'सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इतनी दुआएं और प्यार देने के लिए। पिताजी की हालत बेहतर है लेकिन अभी मैं उनसे मिल नहीं सकता हूं। क्योंकि इसकी अभी अनुमति नहीं है।' इस तस्वीर में सोडी अपने पिता को वीडियो कॉल के जरिए देख रहे हैं।
A post shared by Gurucharan Singh sodhi - GCS (@sodhi_gcs) on
बता दें, कुछ दिनों पहले गुरुचरण सिंह के पिता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि सर्जरी क्यों हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन तारक मेहता के फैंस कमेंट कर उनके पिता जी के अच्छे सेहत की कामना कर रहे हैं।
जुलाई 2008 से शुरू हुआ ये सीरियल टीवी की हिस्ट्री में सबसे लंबा चलने वाला शोज में से एक है। इस शो के अबतक करीब 2,967 से ज्यादा एपिसोड टेलिकास्ट हो चुके हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी ने दयाबेन का किरदार निभाया और उनकी गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया। वहीं जेठालाल के फैंस की भी कमी नहीं है।